कोहली ने रन आउट कराया, फिर मैक्सवेल ने कहा- मैं बस आपके साथ बैटिंग नहीं कर सकता
नई दिल्ली, 5 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी अपनी अच्छे मूड में तब आ गए जब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को हराने में कामयाबी हासिल की। आईपीएल 2022 का 49वां मैच चल रहा था और दक्षिण भारत की दो मजबूत टीमें चेन्नई सुपर किंग व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक दूसरे के आमने-सामने थी।
यहां आरसीबी ने 13 रनों से जीत हासिल करने में मदद कामयाबी हासिल की। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल बल्ले से चल नहीं सके लेकिन उन्होंने गेंद से उसकी भरपाई कर दी।
Recommended Video

मैक्सवेल विराट कोहली की चुटकी लेते हुए नजर आए
मात्र 3 रनों के स्कोर पर विराट कोहली के कारण रन आउट होने वाले मैक्सवेल ने गेंदबाजी के दौरान 4 ओवर में 22 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए। इस जीत के बाद मैक्सवेल विराट कोहली की चुटकी लेते हुए भी नजर आए।
मैक्सवेल ने कहा कि वे विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी नहीं करेंगे क्योंकि वह कुछ ज्यादा ही तेज भागते हैं। बता दें जब मैक्सवेल आउट हुए तब विराट कोहली ने ही सिंगल चुराने की कोशिश की थी।

मैक्सवेल काफी निराश दिखाई दिए
यह आरसीबी के पूर्व कप्तान की गलत कॉल थी जिसके चलते मैक्सवेल को आउट होना पड़ा। मैक्सवेल तब 3 रन बनाकर खेल रहे थे और उन्होंने तेजी से 1 रन चुराने का काम किया लेकिन वे क्रीज से कुछ ही दूर पहले रोबिन उथप्पा की थ्रो पर आउट हो गए। विराट कोहली तेजी से चुराकर 1 रन लेना चाहते थे क्योंकि उन्होंने गेंद को रविंद्र जडेजा की और फेंक दिया था। इसके बाद मैक्सवेल काफी निराश दिखाई दिए।
आरसीबी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में मैक्सवेल विराट से कहते हैं, मैं आपके साथ बल्लेबाजी नहीं कर सकता। आप बहुत तेज भागते हैं। आप बहुत ही तेज भागते हैं। आप एक और दो लेते हैं और मैं ऐसा नहीं करता।

नोकझोंक की शुरुआत तो विराट कोहली ने ही की थी
बता दें कि इस नोकझोंक की शुरुआत तो विराट कोहली ने ही की थी क्योंकि जब मैच समाप्ति के बाद जब मैक्सवेल रूम की ओर जा रहे थे तब कोहली ने उनसे कहा था कि वे सबसे महान चोटिल खिलाड़ी है। हालांकि कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की इस बात के लिए तारीफ की कि उन्होंने गेंद से उल्लेखनीय योगदान दिया। मैक्सवेल ने इस दौरान अंबाती रायडू और रोबिन उथप्पा जैसे बल्लेबाजों के विकेट लिए। उनको गेंदबाजी के दौरान चोट भी लग गई थी लेकिन यह प्रदर्शन शानदार रहा।

मैक्सवेल को इतिहास का सबसे महान चोटिल खिलाड़ी बताया
कोहली ने कहा कि यह एक अच्छी जीत रही जो काफी महत्वपूर्ण थी। हमारे पास इतिहास का सबसे महान चोटिल खिलाड़ी है। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए।
ये आरसीबी के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है क्योंकि इसने उनको अंक तालिका में टॉप स्थान दिलाने में भूमिका निभाई है और अब उनके 11 मुकाबलों में 12 अंक हो चुके हैं। इस दौरान आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट माइक हेसन ने भी मैक्सवेल की तारीफ की और कहा कि ऑलराउंडर को दो बल्लेबाजों के विकेट मिले जिसकी वजह से मैच काफी हद तक आरसीबी के पाले में गया। मैक्सवेल जबरदस्त थे। उनको निश्चित तौर पर थोड़ी सी चोट लगी है।












Click it and Unblock the Notifications