फिंच कप्तान, रैना मीडिल ऑर्डर, शाकिब ऑलराउंर, ईशांत पेसर- ये है IPL 2022 की बेस्ट अनसोल्ड XI
नई दिल्ली, 15 फरवरी: आईपीएल के 15 सीजन की नीलामी हो चुकी है। हर नीलामी की तरह इस बार भी कई अप्रत्याशित नतीजे देखने को मिले। कुछ खिलाड़ी उम्मीद से ज्यादा महंगे बिके तो कुछ काफी कम कीमत पर बिके और कई दिग्गज तो बिक ही नहीं पाए। भारतीय फैंस का दिल सुरेश रैना के ना बिकने पर टूट गया तो वहीं कई अच्छे-अच्छे इंटरनेशनल खिलाड़ी भी आईपीएल के मंच से निराश होकर ही चले गए। कुछ सप्ताह बाद आईपीएल शुरू हो जाएगा और हम अनसोल्ड खिलाड़ियों में से कई ऐसे दिग्गजों को मिस करेंगे जो क्रिकेट के मैदान पर वाकई अपनी छाप छोड़ सकते थे। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही अनसोल्ड खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे जिनसे मिलकर आईपीएल की एक बढ़िया प्लेइंग इलेवन सकती है।

1. आरोन फिंच-
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी खिलाड़ी पर कोई भी बोली नहीं लगी। फिंच इंटरनेशनल लेवल पर दुनिया के बेस्ट ओपनर में एक हैं। फिंच ने काफी आईपीएल मुकाबले खेले हैं लेकिन अंतिम आईपीएल मैच 2020 में ही खेला था जो आरसीबी के लिए था और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ था। फिंच ने 85 T20 इंटरनेशनल में 35.4 की औसत से 2641 रन बनाए हैं जबकि 87 IPL मुकाबलों में 25.38 के औसत से 2005 रन बनाए हैं। पिछले वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान भी आरोन फिंच थे।

2. मोहम्मद अजहरुद्दीन-
ये केरल के बल्लेबाज है लेकिन उनको आईपीएल में कोई खरीदार नहीं मिला। अजहर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मुकाबले में 37 गेंदों पर शतक ठोक दिया था। वे केरल की ओर से टी-20 मुकाबले में शतक ठोकने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। उनका खेल इस तरह का है जो T20 फॉर्मेट को काफी सूट करता है।

3. सुरेश रैना-
रैना के ना बिकने पर तो फैंस का दिल ही टूट गया। सीएसके ने ट्विटर अकाउंट पर अपने 'चिन्ना थाला' को थैंक्यू बोलकर विदा भी कर दिया है। रैना ने आईपीएल के 205 मुकाबलों में 32.52 की औसत से 5528 रन बनाए और वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं और वे लंबे समय तक नंबर एक पर भी थे। लेकिन पिछले कुछ समय से रैना का खेल अच्छा नहीं चल रहा था। फिर भी रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ी का इतनी जल्दी विदा होना आईपीएल को कहीं ना कहीं सूना कर गया है क्योंकि अब आप एबी डी विलियर्स, क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को भी नहीं देख पाएंगे और इनमें रैना का नाम भी जुड़ गया है।

4. रजत पाटीदार-
रजत मध्य प्रदेश से आते हैं और मध्यक्रम के ठीक-ठाक बल्लेबाज है। उन्होंने 2021 के सीजन में आरसीबी के लिए कुछ बढ़िया कैमियो खेले थे। जब उनको नंबर तीन पर मौका दिया गया तो उन्होंने प्रभावित करने का काम किया। पिछले सीजन में रजत ने चार मुकाबले ही खेले थे लेकिन वह डोमेस्टिक टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की टीम के मजबूत हिस्से हैं। वह 2015-16 में रणजी ट्रॉफी सीजन खेल चुके हैं और तकनीकी रूप से काफी ठोस बल्लेबाज है। 2018-19 के रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने 8 मुकाबले खेले और 713 रन बनाए थे।

5. सौरभ तिवारी-
मुंबई इंडियंस के फैंस सौरभ तिवारी को जानते हैं> वह 2008 की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम विनिंग टीम में भी विराट कोहली के साथ भारतीय दल का हिस्सा थे। आईपीएल के पहले सीजन के बाद से लेकर अब तक तिवारी को मुंबई इंडियंस की टीम में कई बार शामिल होते देखा गया। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए कुछ अच्छी पारियां भी खेली हैं। वे 2008 से 2012 तक मुंबई इंडियंस में रहे और 2017 में उन्होंने फिर एमआई से वापसी की और 2 सीजन खेले। उनको 2020 में एक बार फिर लिया गया और वे मुंबई इंडियंस की टीम के साथ 2021 तक बने रहे।

6. शाकिब अल हसन-
ये बांग्लादेश के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर है और उन्होंने 71 आईपीएल मुकाबलों में 637 रन बनाने के साथ 63 विकेट भी चटकाए हैं। साकिब ने बांग्लादेश के लिए 94 T20 मुकाबले खेले हैं और 1894 रन बनाने के अलावा 117 विकेट भी चटकाए हैं। शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ी को पाकर कोई भी फ्रेंचाइजी अपना बैलेंस सुधार सकती थी लेकिन उनके नाम पर भी कोई चर्चा नहीं हुई।

7. बेन कटिंग
बेन कटिंग एक और ऑलराउंडर है जो मुंबई इंडियंस के मैच विनर भी रह चुके हैं। यह वही बेन कटिंग है जिन्होंने 2016 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैच फिनिश करने वाली पारी खेली थी। बेन कटिंग ने तकरीबन हर T20 लीग में मुकाबले खेले हैं और उनके पास काफी अनुभव भी है। वह बिग बैश लीग के भी स्टार खिलाड़ी है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी आईपीएल में खेला है। बेन कटिंग 21 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं और 238 रन बना चुके हैं। इसमें उनके नाम 10 विकेट भी है। इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2019 में खेला था।

8. अमित मिश्रा-
अमित इंडियन प्रीमियर लीग के लीजेंड लेग स्पिनर है। वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। मलिंगा का नाम नंबर एक पर आता है और उसके बाद अमित मिश्रा 152 आईपीएल मुकाबलों में 166 विकेट ले चुके हैं। इस गेंदबाज ने आईपीएल में 3 हैट्रिक भी ली हुई है और वे ऐसा करने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। वह आईपीएल में सबसे पहली हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज भी थे। वे फिलहाल 39 साल के हैं और ऐसा लगता है कि आईपीएल के इस दिग्गज स्पिनर के लिए अपने देश की T20 लीग में रास्ते हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं।

9. धवल कुलकर्णी-
ये भी काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और आईपीएल 2022 ऐसा पहला आईपीएल सीजन होगा जो बिना धवल कुलकर्णी के खेला जाएगा। धवल कुलकर्णी की आईपीएल यात्रा 2018 में ही शुरू हुई थी जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेला था उसके बाद से वे हमेशा मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए पांच आईपीएल सीजन खेले और फिर 2014 में राजस्थान रॉयल्स में चले गए। इसके बाद उन्होंने गुजरात लायंस के लिए भी खेला। आईपीएल में 86 विकेट उनके नाम हैं। इस खिलाड़ी ने कभी भी उस फ्रेंचाइजी को निराश नहीं किया जिसके लिए खेलें। अगर हम इस आईपीएल को देखें तो यहां भारतीय तेज गेंदबाजों की काफी डिमांड थी लेकिन धवल कुलकर्णी का मामला बिल्कुल उल्टा रहा।

10. ईशांत शर्मा
ईशांत के नाम से सभी परिचित हैं। वे 2008 आईपीएल का हिस्सा है लेकिन इस बार उनको किसी ने नहीं खरीदा। दिल्ली के इस तेज गेंदबाज ने 93 आईपीएल मुकाबलों में 72 विकेट चटकाए थे और पिछले कुछ सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए काम किया था। कपिल देव के बाद भारत के 100 टेस्ट में खेलने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज को इतना अनुभव होने के बावजूद किसी ने नहीं लिया।

11. मुजीब उर रहमान-
अफगानिस्तान के ये खिलाड़ी पंजाब किंग्स के लिए काफी बढ़िया रहे और उन्होंने अपने आखिरी कुछ सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले जिसमें प्रभावित किया। उन्होंने अपनी टीम के साथी राशिद खान की तरह अपने लिए एक अलग नाम बनाया है लेकिन इस बार वे नहीं बिके। मुजीब ने आईपीएल मुकाबलों में 19 विकेट लिए हैं जिसमें उनका औसत 31.6 का है। उन्होंने दुनिया भर में कई लीग खेली है और 20 साल का खिलाड़ी सबसे छोटे फॉर्मेट में बहुत ज्यादा अनुभव प्राप्त कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications