IPL 2022 के फाइनल मैच में लग सकती है रिकॉर्डस की झड़ी, उपलब्धियां हासिल करने की मुकाम पर ये खिलाड़ी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का फाइनल मैच रविवार को 8 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जायेगा, जहां पर गुजरात टाइटंस की टीम अपना पहला खिताब हासिल करने की ओर देखेगी तो वहीं पर राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरी बार चैम्पियन बनने की ओर देख रही है। दोनों टीमों ने इस सीजन बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक का सफर तय किया है, जहां गुजरात टाइटंस की टीम ने कई बार हार की दहलीज से जीत हासिल की तो वहीं पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एकतरफा दम दिखाते हुए जीत हासिल की है।

दोनों टीमें इस सीजन अब तक दो बार भिड़ चुकी है जिसमें हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने दोनों बार जीत हासिल की है और अब जीत की हैट्रिक लगाकर खिताब अपने नाम करने की ओर देखेगी। लीग स्टेज के 24वें मैच में जब दोनों टीमें पहली बार भिड़ी थी तब गुजरात की टीम ने 4 विकेट खोकर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 155 रन ही बना सकी थी। वहीं जब पहले क्वॉलिफायर में दोनों की भिड़ंत हुई तो गुजरात ने 189 रनों का पीछा करते हुए 191 रन बना डाले।
और पढ़ें: GT vs RR: जानें कब और कहां देख सकते हैं IPL 2022 का फाइनल लाइव मैच, कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज

जोस बटलर के पास है वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
ऐसे में फाइनल में एक बार फिर से रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी जिस देखते हुए यहां पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगती हुई नजर आ सकती है। इस मैच के दौरान दोनों टीमों के कई खिलाड़ी ढेर सारी उपलब्धियां अपने नाम करते हुए नजर आ सकते हैं। आइये एक नजर उन पर डालें। इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम शुबमन गिल का है जो इस मैच में 4 छक्के लगाकर आईपीएल में छक्कों का अर्धशतक पूरा कर सकते हैं, तो वहीं पर आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिये जोस बटलर को महज 25 रन की दरकार है।
विराट कोहली ने एक सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था तो वहीं पर डेविड वॉर्नर 848 रन बनाकर दूसरे पायदान पर काबिज हैं। बटलर ने पिछले ही मैच में शतक लगाकर 800 रन के आंकड़े को पार किया था, ऐसे में अगर वो 25 रन बना लेते हैं तो वॉर्नर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

100वें मैच में हार्दिक पांड्या करेंगे कुछ खास
गुजरात टाइटंस के लिये पहले क्वॉलिफायर में जीत के हीरो रहे डेविड मिलर (2423) को आईपीएल में 2500 रन पूरे करने के लिये इस मैच में 77 रन की दरकार है तो वहीं पर ऋद्धिमान साहा (2422) को इस आंकड़े पर पहुंचने के लिये 78 रन चाहिये तो वहीं पर टी20 क्रिकेट में 4000 रनों का आंकड़ा छूने के लिये 38 रनों की दरकार है। कप्तान हार्दिक पांड्या (1929) की बात करें तो उन्हें आईपीएल में अपने 2000 रन पूरा करने के लिये 71 रनों की दरकार है, तो वहीं पर 7 चौके लगाते ही वो आईपीएल में 150 चौके लगाने का कारनामा अपने नाम कर लेंगे। हार्दिक पांड्या के लिये यह उनके आईपीएल करियर का 100वां मैच भी होने वाला है, जिसे देखते हुए वो इसे खास बनाना चाहेंगे।

चहल बनेंगे आईपीएल के तीसरे सबसे बड़े गेंदबाज
गेंदबाजी की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के लिये सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले युजवेंद्र चहल को इस मैच में सिर्फ एक विकेट की दरकार है, जिसे हासिल करते ही वो एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर्स की लिस्ट में इमरान ताहिर और वनिंदु हसरंगा (26) की बराबरी कर लेंगे। वहीं पर अगर चहल इस मैच में दो विकेट हासिल कर लेते हैं तो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन जायेंगे और इस मामले में अमित मिश्रा (166) को पीछे छोड़ देंगे। मोहम्मद शमी को आईपीएल में विकेटो का शतक पूरा करने के लिये इस मैच में दो विकेट की दरकार है तो प्रसिद्ध कृष्णा को आईपीएल में विकेटों का अर्धशतक पूरा करने के लिये 2 विकेट की दरकार है। अल्जारी जोसेफ को भी टी20 क्रिकेट में विकेटों का अर्धशतक पूरा करने के लिये 2 विकेट की दरकार है।

चावला का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रविचंद्रन अश्विन
राजस्थान के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी इस मैच में बल्ले और गेंद से रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आ सकते हैं। जहां बल्ले से उन्हें अपने टी20 के 1000 रन पूरे करने के लिये 20 रनों की दरकार है तो वहीं पर गेंद से सिर्फ एक विकेट लेते ही वो पीयूष चावला (157) को पीछे छोड़कर आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवे गेंदबाज बन जायेंगे। हार्दिक पांड्या को भी आईपीएल में विकेटों का अर्धशतक पूरा करने के लिये 3 विकेट की दरकार है, तो वहीं पर आर साई किशोर को टी20 मैचों में यही कारनामा करने के लिये 3 विकेट चाहिये। मैथ्यू वेड को टी20 क्रिकेट में 300 चौका पूरा करने के लिये 5 बाउंड्रीज की दरकार है तो वहीं पर संजू सैमसन को 250 चौकों के आंकड़े पर पहुंचने के लिये 3 शॉट की दरकार है।
-
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 30 March: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- RR vs CSK -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 30 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RR vs CSK -
RR vs CSK: IPL में पहली बार होगा ऐसा, मैच से पहले तीन खिलाड़ी बाहर? चेन्नई की बढ़ी टेंशन! -
IPL 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्यार में गिरफ्तार हुए DSP मोहम्मद सिराज! वायरल वीडियो ने खोल दी सारी पोल? -
Shubman Gill ने सड़क पर दौड़ाई करोड़ों की मर्सिडीज, जितने की कार, उतने में मुंबई में आ जाते कई घर! -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ












Click it and Unblock the Notifications