धोनी हों तो टेंशन रहती है, जीत के बाद भी KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया सच
मुंबई, 27 मार्च: जब धोनी बल्लेबाजी कर रहे हों तो विपक्षी टीम कभी भी चैन से नहीं बैठ सकती है। 40 साल के पूर्व कप्तान ने एक बार फिर ऐसी पारी खेली जिससे केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर की टेंशन बढ़ गई। यह आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला चल रहा था और पूरी तरह से मैच पर हावी केकेआर के खिलाफ धोनी ने अंतिम ओवरों में मोर्चा संभाला। यह वह समय था जब कप्तान रविंद्र जडेजा चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे थे।

धोनी की पारी से दिक्कत हुई-
मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और धोनी तब आए जब सीएसके का स्कोर 10.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 61 रन हो गया था।
शुरुआत में धोनी को भी बैटिंग करने में दिक्कत हुई। उन्होंने लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन बाद में वे 38 गेदों पर नाबाद 50 रन बनाने में कामयाब रहे और सीएसके ने 20 ओवर में 131 रन बनाए। धोनी ने 7 चौके व एक छक्का लगाया और उनके बाद के 45 रन केवल 25 गेंदों पर आए।

धोनी बैटिंग पर हों तो हमेशा टेंशन रहती है- अय्यर
हालांकि कोलकाता ने आसानी से 6 विकेट के नुकसान पर यह मैच जीत लिया लेकिन श्रेयस ने मैच के बाद स्वीकार किया कि, जब धोनी बैटिंग कर रहे हों तो हमेशा एक टेंशन रहती है। मुझे पता था ओस गिरने के साथ मैच का पलड़ा उनके पक्ष में झुकने लगा था। गेंद को पकड़ना मुश्किल था। केकेआर की ओर से अनुभवी रहाणे 44 रन बनाकर टॉप स्कोर साबित हुए। बाकी सभी बल्लेबाजों ने योगदान दिया जिसके चलते केकेआर को बढ़िया जीत मिली।
Recommended Video

यह उमेश यादव का भी मैच था-
लेकिन यह तेज गेंदबाज उमेश यादव थे जिन्होंने कोलकाता को शुरुआती सफलता दिलाने का काम करके जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई। उमेश ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए।
श्रेयस अय्यर ने उमेश पर बात करते हुए कहा कि, उमेश ने नेट में हार्ड वर्क किया है और प्रैक्टिस गेम में भी अच्छा किया था। उनको आज परफॉर्म करते देखकर बहुत अच्छा लगा।

लाल गेंद के खिलाड़ियों का सफेद गेंद से कमाल-
इस तरह से केकेआर के लिए उन दो अनुभवी खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा योगदान दिया जिनको टीम इंडिया में केवल टेस्ट मैचों का खिलाड़ी समझा जाता था। रहाणे खराब फॉर्म के कारण भारतीय टीम से बाहर हो चुके हैं लेकिन केकेआर के लिए उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 34 गेंदों पर 44 रन बनाए। जबकि उमेश यादव गेंदबाजी में दिशा से भटकने के बावजूद केवल 20 ही रन देने में कामयाब हुए।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी रॉक सॉलिड हालिया फॉर्म को एक बार फिर से जारी रखा है क्योंकि उन्होंने 19 गेंदों पर 20 रनों की नाबाद पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications