CSK vs KKR: कप्तानी के डेब्यू मैच में जडेजा ने रचा इतिहास, इस लिस्ट में सबसे ऊपर बनायी जगह

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो गया है जिसका पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिये इस सीजन एक नया कप्तान टीम की कमान संभालता हुआ नजर आने वाला है जो टूर्नामेंट के नये प्रारूप और 10 टीमों की जंग के बीच अपनी टीम को खिताब जिताने की ओर देख रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने सीजन के आगाज से महज 2 दिन पहले ही सीएसके की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और जडेजा को टीम का नया कप्तान बनाने का फैसला किया।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं आखिरी बार सौराष्ट्र की अंडर 19 टीम की कमान संभालने वाले रविंद्र जडेजा को आईपीएल में कप्तानी के डेब्यू के टॉस में हार का सामना करना पड़ा है।

और पढ़ें: CSK vs KKR: धोनी के नाम होगा बड़ा T20 रिकॉर्ड, रोहित-कोहली की खास लिस्ट में होंगे शामिल

जडेजा ने तोड़ा मनीष पांडे का रिकॉर्ड

जडेजा ने तोड़ा मनीष पांडे का रिकॉर्ड

भले ही जडेजा ने कप्तानी में टॉस हार का सामना किया है लेकिन इसके बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और कप्तानी के डेब्यू से पहले सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गये हैं। रविंद्र जडेजा ने सीएसके की कप्तानी संभालने से पहले 200 मैच खेले हैं और इस फेहरिस्त में टॉप पर पहुंच गये हैं। जडेजा ने इस मामले में मनीष पांडे को पीछे छोड़ा है जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभालने से पहले 153 मैच खेले थे।

फेहरिस्त में ये खिलाड़ी भी शामिल

फेहरिस्त में ये खिलाड़ी भी शामिल

इस फेहरिस्त में कायरन पोलार्ड (137 मैच), रविचंद्रन अश्विन (111), संजू सैमसन (107 मैच) और भुवनेश्वर कुमार (103 मैच) का नाम भी शामिल है जिनका नाम आईपीएल में कप्तानी का डेब्यू करने से पहले सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हैं। टॉस में हार के बाद जब जडेजा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हां यह सच है कि उन्हें धोनी के बाद छोड़ी गई लेगेसी को पूरा करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन मैं खुद को मिली जिम्मेदारी से काफी खुश हूं और उत्साहित हूं। जडेजा ने इसके साथ ही अपनी टीम के 4 विदेशी खिलाड़ियों का नाम बताया और कहा कि आज के मैच में कॉन्वे, ब्रावो, एडम मिल्ने और मिचेल सैंटनर को मौका दिया गया है।

Recommended Video

    IPL 2022: DC के मुख्य कोच Ponting और कप्तान Pant वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान | वनइंडिया हिन्दी
    ऐसा है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    ऐसा है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (सी), शिवम दुबे, एमएस धोनी (डब्ल्यू), ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, तुषार देशपांडे।

    कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (c), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स (w), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+