IPL 2022: CSK ने धोनी के साथ शुरू की नए सीजन की ट्रेनिंग, साथियों संग जुड़े कैप्टन कूल
नई दिल्ली, 7 मार्च: आईपीएल का बिगुल बज चुका है। शेड्यूल भी जारी हो चुका है और 26 मार्च को पहला मुकाबला सीएसके व केकेआर के बीच होगा। भारत के क्रिकेट लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी को प्री-आईपीएल कैम्प में देखना फैंस के लिए हमेशा उत्सुकता का विषय रहता है। भारत के विश्व कप विजेता कप्तान ने चेन्नई सुपर किंग्स के कैम्प को ज्वाइन कर लिया है। धोनी आईपीएल के इतिहास में भी सबसे महान कप्तान में एक हैं जिन्होंने पिछले सीजन में अपनी टीम को जीत दर्ज कराई थी।

धोनी की कमान में पिछले सीजन में फाइनल मुकाबले में सीएसके विजेता बनकर उभरी थी। अब दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला होगा। सीएसके में धोनी को थाला नाम से जाना जाता है। धोनी को आप नए सीजन में प्री कैम्प के लिए भाग लेने जाते हुए देख सकते हैं। यहां पर धोनी के चेहरे पर चिर-परिचित मुस्कान हैं। सीएसके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह फोटो शेयर की है।
सीएसके की ताजा पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन गई है। सीएसके ने अपने करिश्माई कप्तान को आईपीएल के 15वें सीजन की नीलामी से पहले ही रिटेन कर लिया था।
चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। धोनी एंड कंपनी सूरत में अपने खिताब के बचाव के लिए कमर कस रहे हैं। धोनी की सीएसके ने बुधवार को सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में अपना प्री-आईपीएल 2022 कैंप लॉन्च किया है।
सीएसके 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पिछले सीजन की उपविजेता केकेआर के खिलाफ आईपीएल 2022 की शुरुआत करेगी। धोनी की सीएसके को विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी), केन विलियमसन की सनराइजर्स हैदराबाद (आरसीबी) के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। साथ में पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटन्स जैसे दिग्गज भी हैं।
धोनी एंड कंपनी आईपीएल 2022 के ग्रुप चरण में दो बार आरसीबी, एसआरएच, पीबीकेएस और गुजरात टाइटन्स का सामना करेगी। गत चैंपियन ने आईपीएल मेगा नीलामी में अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, रॉबिन उथप्पा और केएम आसिफ को फिर से साइन किया था।












Click it and Unblock the Notifications