ये खराब सीजन CSK को अगले साल फिर 'खतरनाक' बनाएगा- फ्लेमिंग के वायदे के साथ विदा हुई टीम
नई दिल्ली, 21 मई: चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग पिछले तीन सीजन से उतार-चढ़ाव भरा करियर देख रहे हैं। इन सीजनों दो बार उनकी टीम बहुत नीचे स्थान पर खिसककर प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई और पिछले सीजन में फिर से आईपीएल की विजेता बन गई। इस खिताब ने फ्लेमिंग और धोनी की प्रतिष्ठता अभी तक बचा रखी है। स्टीफन आईपीएल 2022 की अंक तालिका में नौवें स्थान पर रहने के बाद अगले आईपीएल सत्र में मजबूत वापसी के बारे में बात कर रहे हैं।

मेन इन येलो ने 14 मैचों में सिर्फ चार जीत हासिल की। सीजन के अपने अंतिम मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वे पांच विकेट से हार गए और 57 गेंदों में मोईन अली की 93 रन की पारी बेकार गई क्योंकि अन्य बल्लेबाजों में से कोई भी नहीं चल रहा था और सीएसके ने कुल 150 रन बनाए।
इसके जवाब में रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल (59) के अर्धशतक और रवि अश्विन (40 नाबाद) की अच्छी फिनिशिंग के साथ मैच जीत लिया। सीएसके ने मेगा नीलामी में दीपक चाहर के लिए भारी भुगतान करके अपनी किस्मत पर ताला लटका दिया। यह खिलाड़ी अपनी चोट के कारण आईपीएल 2022 का एक भी मैच नहीं खेला।

हालांकि युवा मुकेश चौधरी प्रभावशाली थे, लेकिन रवींद्र जडेजा की फॉर्म चौपट थी। टॉप पर रुतुराज गायकवाड़ ने कभी चलकर, कभी फ्लॉप होकर टीम की मदद नहीं की।
फ्लेमिंग ने खिलाड़ियों के नए ग्रुप के साथ आने वाली शुरुआती मुश्किलों को समझा है। वे चाहते हैं टीम उसी प्रोसेस से जुड़ी रहे जिसने उनको पिछले कई सालों में जबरदस्त सफलताएं दिलाई हैं। उन्होंने यह भी महसूस किया कि नए ग्रुप को एडजस्ट होने में समय लगेगा और स्वीकार किया कि शुरुआती जीत मिल जाए तो यही खिलाड़ी टूर्नामेंट के अंत की ओर भी अच्छा काम कर सकते हैं। उन्होंने माना की टीम का ये सीजन खराब रहा है जिसका मतलब यह भी है अगली बार सीएसके मजबूत होकर वापसी करेगी।
स्टीफन फ्लेमिंग ने सीएसके के आखिरी लीग गेम के बाद प्रेस को आगे बताया, "हमारे पास उन शुरुआती दिनों में ज्यादा फॉर्म वाले खिलाड़ी नहीं थे। आप एक दो जीत के बाद समझ जाते हैं कि टीम सही रास्ते पर है और फिर युवा खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने वाले सीनियर खिलाड़ियों से थोड़ा आत्मविश्वास मिलता है। तो यही वह साइकिल है (जो होनी चाहिए थी)। (लेकिन) हमारी शुरुआत धीमी रही और हम एक साथ पर्याप्त मैच नहीं खेल पाए।"
उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास अवसर थे। इसमें कोई शक नहीं कि हमने जो किया उससे बेहतर करने के हमारे पास अवसर थे। लेकिन वास्तविकता यह है कि हम इस साल सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं थे, और यह बात हमेशा अगले साल के लिए प्रदर्शन करने के लिए ईंधन का काम करती है।"












Click it and Unblock the Notifications