दिल्ली कैपिटल्स टीम में बढ़े कोरोना के मामले, ओवरसीज खिलाड़ी भी चपेट में आया

मुंबई, 18 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स की टीम पर कोविड फैलने का खतरा मंडरा रहा है। इस बात की संभावना है कि टीम में कोविड के केसों की संख्या बढ़ जाए जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स ने 18 अप्रैल को पुणे में यात्रा करना कैंसिल कर दिया है। यह यात्रा उनको अगले आईपीएल 2022 मुकाबले के लिए करनी है।

IPL 2022: Corona scare in Delhi Capitals, the team also canceled the trip to Pune for the next match

टीम के खिलाड़ियों को क्वारेंटाइन में रखा जाएगा जो उनके कमरों में होगा और आज व कल हर खिलाड़ी के दरवाजे पर कोविड-19 टेस्ट कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- चेतेश्वर पुजारा का रूठा हुआ बल्ला माना, इंग्लैंड की काउंटी में जाकर ठोका दोहरा शतक

टीम के फिजियो पैट्रिक फरहर्ट को कोविड-19 हो गया है जिसके बाद उनको अलग-थलग कर दिया गया है। ये भी समझा जाता है कि एक और खिलाड़ी एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आया है और टेस्ट की पुष्टि करने के लिए उसका जल्द ही आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जाएगा।

Recommended Video

    IPL 2022: आज ही के दिन 14 साल पहले शुरू हुआ आईपीएल, ऐसे जमाई अपनी धाक | वनइंडिया हिंदी

    ताजा अपडेट में पता चला है कि दिल्ली की टीम में एक ओवरसीज खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव बताया जा रहा है जिसके चलते फ्रेंचाइजी में कोरोना के केस की संख्या 3 हो चुकी है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के सूत्रों से मिली है। सूत्र ने बताया कि फीजियो पैट्रिक के अलावा एक अन्य टीम सदस्य को पिछले हफ्ते कोविड हुआ था। आज एक खिलाड़ी को भी कोरोना हो चुका है।

    सूत्र ने यह भी बताया है कि जो खिलाड़ी टेस्ट में नेगेटिव होंगे उनको आगे के प्रोग्राम के हिसाब से अपनी तैयारी वैसे ही जारी रखनी होगी जैसी पहले थी।

    delhi capitals

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2022 सीजन में जूझ रही है और उनको बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ पुणे में मुकाबला खेलना है। बीसीसीआई को मामले से सूचित करा दिया गया है और यह देखने वाली बात यह होगी बोर्ड अब क्या एक्शन लेता है। यह टीम 5 में से तीन मुकाबले हार चुकी है।

    बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक जब एक टीम कोविड के चलते फील्ड में नहीं आ पाती तो वह मैच स्थगित हो जाएगा। मामलो को आईपीएल की टैक्निकल कमेटी के पास भी भेजा जा सकता है और अंतिम फैसला लिया जाएगा।

    बीसीसीआई ने कोविड के चलते स्टेडियम में 50 प्रतिशत लोगों को ही मैच देखने की छूट दे रखी है। हालांकि एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं और भारत में चौथी लहर का खतरा मंडराने लगा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+