ब्रेंडन मैकुलम ने अपने नए खिलाड़ी में बताई 'दशक का KKR प्लेयर' बनने की काबिलियत

नई दिल्ली, 26 मार्च: कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच ब्रेडन मैकुलम ने श्रेयस अय्यर में सुपरस्टार बनने का काबिलियत बताई है। आज केकेआर की टीम आईपीएल 2022 का आगाज करने जा रही है और पहला मुकाबला गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने जा रहा है।

IPL 2022: Brendon McCullum says Shreyas Iyer would be KKR player of decade

श्रेयस अय्यर केकेआर के नए कप्तान हैं और मैकुलम ने कहना है कि यह खिलाड़ी फ्रेंचाइजी का पूरे दशक का खिलाड़ी साबित हो सकता है।

अय्यर ने 2020 में अपने पहले आईपीएल फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व किया था। उनको केकेआर ने आक्रामक बोली के बाद 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा और बाद में उन्हें कप्तान बनाया गया।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 के आगाज से पहले साथ दिखे धोनी और कोहली, लीग में पहली बार दोनों खिलाड़ी खेलेंगे बतौर बल्लेबाज

मैकुलम ने गत चैंपियन सीएसके के खिलाफ अपने आईपीएल 2022 के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'वह एक बढ़िया खरीद हैं। वह दशक के सर्वश्रेष्ठ भाग के लिए केकेआर के लिए फ्रेंचाइजी खिलाड़ी हो सकते हैं। हमें कहीं से शुरुआत करनी होगी और वह कल है।'

"वह पहले से ही दुनिया भर में सम्मानित है कि उनका खेल क्या है और वह क्या हासिल करने में सक्षम है। उनके सर्वश्रेष्ठ वर्ष निश्चित रूप से उनके सामने हैं। 'मुझे लगता है कि उनमें खेल का एक सुपरस्टार बनने की क्षमता है इसलिए मैं उनके साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकता।''

कीवी दिग्गज इस बात से उत्साहित हैं कि उनके नए कप्तान में उसी तरह की आक्रामक मानसिकता है जो उनके खेलने के दिनों में थी।

उन्होंने कहा, ''हम दोनों एक जैसी चीजें साझा करते हैं कि हम खेल को कैसे देखना पसंद करते हैं। उम्मीद है कि हम आने वाले कई सालों तक बात करने जा रहे हैं। इसलिए मैं श्रेयस के साथ काम करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं।''

मैकुलम ने कहा कि टिम साउदी की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज उमेश यादव संभालेंगे। उनके साथ ही शिवम मावी भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+