'कौन रोक सकता है डेथ ओवर्स में तेवतिया का कहर', हर्षा भोगले के सवाल पर इस युवा पेसर ने दिया जवाब
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 18 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें फैन्स को एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिले हैं, हालांकि अगर इस सीजन के सबसे ज्यादा हाई वोल्टेज ड्रामे वाले मैच की बात करें तो वो पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया मैच नंबर 16 है, जहां पर आखिरी ओवर के रोमांच में गुजरात टाइटंस की टीम ने राहुल तेवतिया की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर जीत की हैट्रिक लगाई।

इस रोमांचक मैच में गुजरात की टीम को जीत के लिये 19 रनों की दरकार थी जिसे बचाने के लिये ओडिन स्मिथ पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी करने आये, हालांकि वो इसे बचा पाने में नाकाम रहे। आखिरी 3 गेंदों में गुजरात की टीम को जीत के लिये 13 रन की दरकार थी लेकिन चौथी गेंद पर स्मिथ के ओवर थ्रो के चलते तेवतिया स्ट्राइक पर आ गये और अगली दो गेंदों पर लगातार 2 छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी।
और पढ़ें: IPL 2022 में क्यों लगातार फ्लॉप हो रही है चेन्नई सुपर किंग्स, हरभजन ने बताई टीम की बड़ी कमजोरी

तेवतिया की बल्लेबाजी के कायल हुए हर्षा भोगले
तेवतिया ने पंजाब किंग्स के हाथों से जीत को छीनने का यह कारनामा दूसरी बार किया है, इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने शेल्डन कॉट्रेल के एक ओवर में छक्के लगाकर मैच बदला था तो वहीं स्मिथ के खिलाफ भी जब उन्होंने इस कारनामे को दोहराया तो सोशल मीडिया पर तेवतिया की जमकर तारीफ होने लगी है। तेवतिया के दीवानों में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज भी शामिल हैं, जिसमें मशहूर क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले का नाम भी है।

तेवतिया के सवाल पर साकरिया ने दिया जवाब
राहुल तेवतिया के आखिरी 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर मैच को बदलने के इस कारनामे को देखने के बाद हर्षा भोगले ने ट्विटर का सहारा लेते हुए बड़ा सवाल किया और कहा कि यह तो बहुत ही खास मैच था। इसे देखने के बाद कौन राहुल तेवतिया के खिलाफ डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करना चाहेगा। हर्षा भोगले के इस ट्वीट पर इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेल रहे युवा तेज गेंदबाज चेतन साकरिया ने जवाब देते हुए लिखा मैं और साथ में शैतान के चेहरे वाली इमोजी भी ट्वीट की।

डेब्यू मैच में ही साकरिया ने मचाया था धमाल
चेतन साकरिया के जवाब पर हर्षा भोगले ने खुशी जताते हुए लिखा कि जी हां, मुझे पूरा यकीन है, चीयर्स। गौरतलब है कि चेतन साकरिया ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के साथ अपना आईपीएल डेब्यू किया था और अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 7.75 की इकॉनमी से 3 विकेट चटकाये थे, जिसमें केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और निकोलस पूरन का नाम शामिल था।

दिल्ली ने 4.2 करोड़ में जीता था ऑक्शन
आपको बता दें कि चेतन साकरिया इस सीजन की मेगा नीलामी में 50 लाख के बेस प्राइस के साथ उतरे थे, जिसके बाद उनके लिये 3 टीमों के बीच बिड वॉर देखने को मिली। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर 4.20 करोड़ में उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया। इसके बाद उन्हें शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम में डेब्यू का मौका मिला और वो श्रीलंका दौरे का हिस्सा बने थे।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications