चैंपियंस ट्रॉफी की हार नहीं भूला पाकिस्तान, अब IPL 2025 को लेकर उगला जहर, दुनियाभर के बोर्ड्स से की ये मांग
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने कहा कि बोर्ड को अपने खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भेजना बंद कर देना चाहिए। इस दिग्गज ने कहा कि अगर बीसीसीआई (BCCI) अपने खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग के लिए नहीं भेजता है, तो दुनिया भर के अन्य बोर्ड को भी इस पर विचार करना चाहिए और अपने क्रिकेटरों को भारतीय धरती पर होने वाली इस कैश-रिच लीग के लिए भेजना बंद कर देना चाहिए।
स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर सहित भारतीय महिला क्रिकेटरों ने बीबीएल (BBL), डब्ल्यूसीपीएल (WCPL), द हंड्रेड और अन्य जैसी विदेशी लीगों में खेला है, लेकिन भारत में पुरुष क्रिकेट के मामले में ऐसा नहीं है। बीसीसीआई ने अपने पुरुष क्रिकेटरों को विदेशी फ्रेंचाइजी टी20 लीग में हिस्सा लेने से रोक दिया है।

चैंपियंस ट्रॉफी की हार नहीं भूला पाकिस्तान
इंजमाम ने पाकिस्तान के एक स्थानीय समाचार चैनल पर कहा कि, 'चैंपियंस ट्रॉफी को एक तरफ रख दें, आप आईपीएल को देखें, जिसमें दुनिया भर के सभी टॉप खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ी अन्य लीगों में खेलने नहीं जाते हैं। इसलिए, सभी बोर्डों को अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में भेजना बंद कर देना चाहिए। अगर आप अपने खिलाड़ियों को किसी लीग के लिए रिलीज नहीं करते हैं, तो क्या दूसरे बोर्ड को भी ऐसा नहीं करना चाहिए?'
भारतीय खिलाड़ी और विदेशी लीग
भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ही किसी भारतीय क्रिकेटर को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति मिलती है। दिनेश कार्तिक ने पिछले साल संन्यास की घोषणा की थी, जिसके बाद वह SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेले। युवराज सिंह और इरफान पठान जैसे खिलाड़ियों ने भी GT20 कनाडा और लंका प्रीमियर लीग जैसे टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है, लेकिन भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ही।
कब शुरू होगा आईपीएल 2025
आईपीएल का आगामी सीजन शनिवार, 22 मार्च को शुरू होने वाला है, जिसमें मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) सीधे आईपीएल से टकराएगी, क्योंकि यह 11 अप्रैल से 18 मई तक खेली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications