INDW vs AUSW Free Mein Kaise Dekhen: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच बिल्कुल फ्री, मिल गया नया चैनल

INDW vs AUS Free Mein Kaise Dekhen: महिला वर्ल्ड कप में अगर कोई सबसे बड़ी स्पर्धा इस बार देखी जा रही है तो वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच है, यह मुकाबला आज ही विशाखापट्टनम में खेला जाना है। भारतीय टीम को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार मिली थी, इसे भूलकर आगे बढ़ना है।

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने धमाकेदार अंदाज में खेल दिखाया है। अब तक खेले गए दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया के तीन मैचों में से एक बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बावजूद अंक तालिका में कंगारुओं का दूसरा स्थान है।

indw vs ausw

भारतीय टीम को बैटिंग में बेहतर करना होगा, तभी बात बन पाएगी। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के सामने टॉप बल्लेबाजों का चलना काफी जरूरी है। स्मृति मंधाना का बल्ला अब तक नहीं चला है।

INDW vs AUSW: मैच कहां देखें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वर्ल्ड कप में आज का मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। आईसीसी के ब्रॉडकास्ट अधिकार उनके पास है। इसके अलावा ओटीटी पर भी इस मैच का आनंद लिया जा सकता है। जियो+हॉटस्टार पर मैच को लाइव देख सकते हैं।

INDW vs AUSW: फ्री में कैसे देखें मैच

जिन लोगों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं हैं, उनके लिए मैच फ्री में देखने की सुविधा भी है। फ्री DTH पर मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। वहां बिना पैसे दिए आप इस मैच का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

INDW vs AUSW: किसने जीता आज के मैच का टॉस

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, पिच से मिलने वाली शुरुआती मदद को देखते हुए यह फैसला लिया गया। पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका आने चेज करते हुए भारत को हराया था, वही रणनीति ऑस्ट्रेलिया ने अपनाई है। बाद में बैटिंग करते समय ओस का प्रभाव देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+