INDW vs AUSW: पिंक जर्सी में क्यों खेल रही भारतीय टीम? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे ODI में बदला टीशर्ट का रंग

INDW vs AUSW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम घरेलू वनडे वर्ल्ड कप से पहले अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ रही है। शनिवार दोपहर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीरीज़ के निर्णायक मुकाबले में टीम खास गुलाबी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी। इसके पीछे एक खास मकसद भी है।

मैच से पहले ही माहौल खास हो गया जब भारतीय महिला टीम ने गुलाबी जर्सी में खेलने का फैसला किया। यह कदम ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। बीसीसीआई ने मैच डे की सुबह एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी, जिसमें टीम को पहली बार इस खास रंग की जर्सी में देखा गया।

indw vs ausw

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हर दिन हम अनिश्चितताओं के लिए खुद को तैयार करते हैं, और यह जर्सी हमें याद दिलाती है कि आपको भी तैयार रहना चाहिए। आइए, हर महीने स्तन की स्वयं जांच को अपनी आदत बनाएं और ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ एक मजबूत कदम उठाएं।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो बदलाव देखने को मिले हैं। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, इस मैच से ट्रॉफी जीतने वाली टीम का पता चलेगा।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

एलिसा हिली (विकेटकीपर/कप्तान), जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, बेथ मूनी, ग्रेस हैरिस, एशली गार्डनर, ताहलिया मैकग्रा, जॉर्जिया वेयरहम, एलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शट

भारत की प्लेइंग इलेवन

प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, क्रांति गावड, रेनुका सिंह ठाकुर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+