क्या सुपर 8 में बदल जाएगी टीम इंडिया के मैच की टाइमिंग, जानें कितने बजे देख सकेंगे भारत के मुकाबले
T-20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत 15 जून को फ्लोरिडा में अपने शेष ग्रुप स्टेज के मैच में कनाडा का सामना करेगा। शुक्रवार को पीएनजी के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत ने भारत के सुपर 8 विरोधियों और कार्यक्रम की पुष्टि की। आइए जानते हैं इस दौरान भारत के मैच की टाइमिंग क्या रहेगी।
सुपर-8 में कितने बजे से शुरू होंगे मैच?
दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक टीम इंडिया के मैच रात 8 बजे से खेले गए थे। ऐसे में दर्शकों के मन में सवाल होगा कि क्या सुपर-8 में टीम इंडिया के मैच की टाइमिंग बदल जाएगी? क्या कोई मैच दिन में होगा? लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सुपर-8 में टीम इंडिया के सभी मैच भारतीय समय अनुसार रात आठ बजे से ही शुरू होंगे।

भारत सुपर 8 स्टेज में A1 टीम के रूप में प्रवेश करेगा। रोहित शर्मा की टीम 20 जून को केंसिंग्टन में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने सुपर 8 अभियान की शुरुआत करेगी और फिर 22 जून को नॉर्थ साउंड में बांग्लादेश या फिर नीदरलैंड्स में से किसी एक से भिड़ेगी। भारतीय टीम 24 जून को ग्रॉस आइलेट में अपने आखिरी सुपर 8 मैच में टेस्ट और वनडे चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।
भारत का सुपर 8 शेड्यूल टी20 विश्व कप 2024:
- 20 जून - भारत बनाम अफगानिस्तान, केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस (रात 8:00 बजे IST)
- 22 जून - भारत बनाम बांग्लादेश/नीदरलैंड्स, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ (रात 8:00 बजे IST)
- 24 जून - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रॉस आइलेट, सेंट लूसिया (रात 8:00 बजे IST)
ये भी पढ़ें- T20 WC 2024: ग्रुप स्टेज से बाहर होने पर बाबर आजम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, क्या फिर से जाएगी कप्तानी?
भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेट कीपर), कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल।












Click it and Unblock the Notifications