चौथे मैच में भारत की वापसी या वेस्टइंडीज का पलटवार, कौन हैं वो 4 बल्लेबाज जिन पर होंगी सबकी निगाहें?
IND vs WI 4th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का चौथा मैच लॉडरहिल, फ्लोरिडा में होने जा रहा है। ये सीरीज वेस्टइंडीज द्वारा शुरुआती दो मुकाबले जीतने के बाद तीसरे मैच में भारत की वापसी के बाद काफी रोचक हो गई है।
हार्दिक पांड्या एंड कंपनी यहां जीत दर्ज करने के बाद सीरीज को अंतिम मैच तक निर्णायक बनाना चाहेगी, तो वहीं विंडीज की टीम टेस्ट और वनडे हार के बाद भारत के खिलाफ एक लुभावनी टी20 सीरीज जीत की ओर देख रही है।

इस दौरान चार बल्लेबाजों पर नजर रहेगी, उसमें दो वेस्ट इंडीज और दो भारतीय धुरंधर शामिल हैं। वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स ने पिछले 9 मैचों में 29 के औसत और 155.35 के इस स्ट्राइक रेट के साथ 261 रन बनाए हैं। इस खिलाड़ी से भारत को बचकर रहना पड़ेगा।
वेस्टइंडीज के रोवमैन पावेल न केवल T20 कप्तान है बल्कि अपने काम के अनुरूप सामने से मोर्चा भी संभाल रहे हैं। इस खिलाड़ी ने दाएं हाथ से धाकड़ बल्लेबाजी करके अपनी पहचान दुनिया भर में कायम की है और पिछले 10 मैचों में 31 के औसत और 152.54 के स्ट्राइक रेट के साथ 248 रन बना चुके हैं।
ये भी पढ़ें- नितीश राणा ने टीम छोड़ने का लिया फैसला, दिल्ली क्रिकेट के सामने खड़ी हुई एक बड़ी मुसीबत
सूर्यकुमार यादव- सूर्यकुमार T20 के बेताज बादशाह हैं और वे चलते हैं तो फिर बाकी सभी सूर्य के सामने सितारों की तरह फीके पड़ जाते हैं। यादव क्या कर सकते हैं, यह उन्होंने पिछले मैच में दिखाया था, जब उन्होंने मैच विजेता 80 प्लस रनों की पारी खेली थी। वे पिछले 10 T20 मैचों में 48.12 के जबरदस्त औसत और 152.57 के स्ट्राइक रेट के साथ 385 रन बना चुके हैं।
शुभमन गिल- दाएं हाथ के इस शानदार बल्लेबाज ने 9 मुकाबले खेलते हुए 27.25 के औसत के साथ 218 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 144.37 रहा है। गिल पर अहमदाबाद के बाहर बहुत अच्छा परफॉर्म न करने का आरोप लगता रहा है, लेकिन वे जिस क्लास के खिलाड़ी हैं, इसमें कोई शक नहीं कि चौथे मैच में वे देखे जाने लायक होंगे।












Click it and Unblock the Notifications