'आईसीसी को कहा नहीं जाऊंगा पाकिस्तान,' चैम्पियंस ट्रॉफी अंपायरिंग पैनल में शामिल इकलौते भारतीय की दो टूक

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारियां अपने अंतिम चरण में चल रही है। इसी क्रम में आईसीसी ने अपने एलिट पैनल के अंपायरों की घोषणा कर दी है। आईसीसी द्वारा घोषित इस लिस्ट में भारत का एक भी नाम शामिल नहीं किया गया है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

अंपायरों की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर इसकी लिस्ट वायरल हो गई। सभी इसी खोज में लगे हुए थे कि भारत से किस अंपायर का नाम शामिल किया गया है। जब देखने के बाद नाम नहीं मिला, तो इसका कारण जानने का प्रयास किया जाने लगा।

icc champions trophy

कुछ लोगों ने पक्षपात का आरोप जड़ दिया कि भारत के अंपायर को जानबूझकर आईसीसी ने शामिल नहीं किया है, जय शाह आईसीसी के हेड हैं और यहाँ का कोई अंपायर शामिल नहीं किया गया है। इसके कुछ देर बाद ही एक बड़ी जानकारी सामने आई, जिसमें सब कुछ साफ़ हो गया।

भारतीय अंपायर ने क्या कारण बताया

पीटीआई ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया है कि आईसीसी ने नितिन मेनन को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के रोस्टर में शामिल करने का प्रयास किया था। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया। इस वजह से वह लिस्ट में शामिल नहीं हैं।

मैच रेफरी भी वहां नहीं जाएंगे

नितिन मेनन के अलावा मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ भी वहां नहीं जाएंगे। दोनों भारतीय पाकिस्तान में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में शामिल नहीं होंगे। इससे एक संदेश साफ़ है कि भारत ने पूरी तरह से पाकिस्तान का बहिष्कार कर दिया है।

भारत के सभी मैच दुबई में होंगे

गौरतलब है कि चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है लेकिन भारतीय टीम के मुकाबले वहां नहीं खेले जाएंगे। टीम इंडिया के मैच दुबई में ही होने हैं। भारतीय टीम का सबसे धाकड़ मैच पाकिस्तान के साथ होना है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+