वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम घोषित, जडेजा बने उपकप्तान, 33 वर्षीय खिलाड़ी को किया बाहर
Indian Test Team West Indies Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है, बीसीसीआई ने इस टीम में कुछ बदलाव किये हैं। रविन्द्र जडेजा को ख़ास काम सौंपते हुए उपकप्तान बनाया गया है। शुभमन गिल कप्तान रहेंगे। इसके अलावा भी कुछ बदलाव हुए हैं।
ऋषभ पंत चोटिल हैं, इस वजह से उनको शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में मुख्य कीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को रखा गया है। उनके अलावा दूसरे कीपर के तौर पर एन जगदीशन को शामिल किया गया है। इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन की वजह से करुण नायर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

जडेजा को क्यों बनाया गया उपकप्तान
भारतीय टीम में देवदत्त पडीक्कल को शामिल किया गया है। इंग्लैंड दौरे के समय टीम पंत की बैटिंग अच्छी रही थी लेकिन दौरे के अंत में उनको चोट लग गई थी। ध्रुव जुरेल भारतीय कंडीशंस में अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। पंत के नहीं होने की वजह से ही जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है।
टीम घोषणा से पहले ही कयास लगाये जा रहे थे कि करुण नायर को इस बार टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। ऐसा ही देखने को मिला है। इंग्लैंड में उनके बल्ले से महज एक अर्धशतक आया था, इसके बाद सवाल खड़े हो रहे थे। इंग्लैंड दौरे की टीम से नायर के अलावा अभिमन्यू ईश्वरन, ऋषभ पंत, हर्षित राणा, अंशुल कम्बोज और अर्शदीप बाहर हैं।
दो टेस्ट के लिए भारत आएगी वेस्टइंडीज की टीम
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा और अंतिम मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय टीम में ये खिलाड़ी शामिल
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडीक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश रेड्डी, एन जगदीशन (विकीत्कीप्र), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।












Click it and Unblock the Notifications