इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने रोहित, धवन और विराट को बताया 'डरपोक', कहा- शाहीन अफरीदी के आगे बन गए थे फिसड्डी

लंदन, जुलाई 18। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को मिली ऐतिहासिक जीत पर इंग्लैंड के ही पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए बल्लेबाजी क्रम में कुछ खामियां निकाली हैं। नासिर हुसैन ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को 'डरपोक' बताया है और कहा है कि रोहित, धवन और विराट को अक्सर लेफ्ट आर्म पेसर के आगे संघर्ष करते हुए देखा गया है। नासिर हुसैन ने कहा कि यह कोई अब की बात नहीं है यह बहुत पहले देखा जा रहा है कि टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर लेफ्ट आर्म पेसर गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आता है।

टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर 'डरपोक' है- नासिर हुसैन

टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर 'डरपोक' है- नासिर हुसैन

हुसैन ने कहा है कि मैनचेस्टर में भारत ने इंग्लैंड को जिस तरह से हराया है वो यह साबित करता है कि टीम इंडिया वाकई एक मजबूत टीम है, लेकिन इस टीम के टॉप ऑर्डर को अतीत से सीखने की जरूरत है। नासिर हुसैन का मानना है कि भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को लेफ्ट आर्म पेसर गेंदबाजों से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उस टीम में मिडिल ऑर्डर में पंत, पांड्या और जडेजा जैसे खिलाड़ी हैं। नासिर हुसैन ने कहा है कि पिछले साल यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत का टॉप ऑर्डर काफी डरा हुआ था।

नासिर ने टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी का किया जिक्र

नासिर ने टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी का किया जिक्र

नासिर हुसैन ने टी20 विश्व कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का जिक्र करते हुए कहा कि टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों को बेहतर खेलना सीखना होगा, क्योंकि टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी से ही यह कमी भारत की दिख रही है, जो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी देखी गई। उन्होंने कहा कि पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में शाहीन अफरीदी ने कैसे टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया था? इससे पहले 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मोहम्मद आमिर ने भी टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करने का काम किया था।

विराट को बोले नासिर हुसैन

विराट को बोले नासिर हुसैन

नासिर हुसैन ने कहा है कि 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में मोहम्मद आमिर ने पहले 9 ओवर के अंदर ही भारत के टॉप ऑर्डर को पवेलियन भेज दिया था। नासिर हुसैन ने विराट कोहली की फॉर्म को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विराट कोहली अब जब ब्रेक से वापस आएंगे तो पूरी तरह से अपनी फॉर्म हासिल कर लेंगे। नासिर हुसैन ने कहा कि कोहली टी20 विश्व कप के लिहाज से भारत के बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+