IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल घोषित, कब और कहाँ खेले जाएंगे मुकाबले
India tour of England Schedule: भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने वाली है और इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। बीसीसीआई ने इस दौरे का शेड्यूल सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इंग्लैंड और भारत की टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज खेली जानी है।
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत लीड्स से होगी। पहला मुकाबला वहां खेला जाएगा। इसके बाद अलग-अलग मैदानों पर सभी पाँचों मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि इस सीरीज में अभी काफी समय बचा हुआ है क्योंकि यह अगले साल यानी 2025 में खेली जाएगी।

सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 20 जुलाई से लेकर 24 जुलाई के बीच खेला जाएगा, यह मुकाबला लीड्स में खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच 2 से लेकर 6 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट मुकाबला 10 से लेकर 14 जुलाई तक लंदन में खेला जाएगा।
चौथा मैच 23 से लेकर 27 जुलाई तक मैनचेस्टर में खेला जाना है। पांचवां और अंतिम टेस्ट मुकाबला 31 जुलाई से शुरू होगा। यह मुकाबला लंदन के ओवल में खेला जाएगा। इस तरह पांच मैचों की सीरीज दोनों टीमों के बीच होगी। इसी साल इंग्लैंड टीम भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications