भारतीय टीम के आधा दर्जन खिलाड़ी होंगे रिप्लेस, वर्ल्ड कप के बाद ये 6 खिलाड़ी होंगे टीम में शामिल?

Indian Cricket Team: भारतीय टीम इस समय टी20 वर्ल्ड कप खेलने में व्यस्त है। टीम इंडिया ने सुपर आठ चरण में जगह हासिल कर ली है। वहाँ तीन मैचों के बाद सेमीफाइनल का रास्ता तय होगा। इसके बाद भारतीय टीम को कुछ सीरीज खेलनी है और इसे लेकर एक बड़ी खबर आई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम में आगामी समय के दौरान कुछ नए नामों को शामिल किया जा सकता है। टीम इंडिया में आधा दर्जन खिलाड़ी नए हो सकते हैं। कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला लेने की खबरें सामने आई हैं।

team india

पीटीआई ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि प्रमुख खिलाड़ियों की थकान को ध्यान में रखते हुए आगामी कुछ सीरीज में नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। अहम बात यह भी है कि जिन खिलाड़ियों ने आईपीएल में धांसू प्रदर्शन किया है, उनको टीम में प्राथमिकता मिलेगी।

इस लिस्ट में रियान पराग, अभिषेक शर्मा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में तगड़ा प्रदर्शन करने में सफल रहे थे। उनके अलावा नितीश रेड्डी, विजय वैशाख, यश दयाल जैसे नामों को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। श्रेयस अय्यर पर भी विचार हो सकता है।

वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम को जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है। इसके बाद श्रीलंका दौरा भी है। इस दौरान नए नामों को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। हालांकि खबरें ऐसी भी आई हैं कि भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे के लिए फुल स्ट्रेंथ के साथ भेजा जाएगा।

फ़िलहाल नए कोच की प्रक्रिया चल रही है। गौतम गंभीर का साक्षात्कार हुआ है। गंभीर आगामी समय में कोच बनते दिख रहे हैं। वर्ल्ड कप के बाद भारत को नया कोच मिलेगा। इससे चीजों में बदलाव आएगा और कुछ खिलाड़ी बाहर भी हो सकते हैं। आने वाले समय में चीजें साफ़ हो जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+