ICC Test Rankings: भारत ने की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, ICC टेस्ट रैंकिंग में किया नम्बर 1 का ताज हासिल

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए नम्बर एक का ताज हासिल कर लिया। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया चार रेटिंग पॉइंट आगे है।

Indian Team

ICC Test Rankings: भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश दौरे पर दो मैचों में जीत दर्ज की थी और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में भी मजबूती हासिल की थी। हालांकि रैंकिंग में टीम इंडिया नम्बर दो पर थी। अब ताजा घटनाक्रम में भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर आई है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया ने नम्बर एक का ताज हासिल कर लिया है। भारतीय टीम ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया को पीछे धकेलते हुए नम्बर एक की कुर्सी प्राप्त कर ली है।

टीम इंडिया के पास सबसे ज्यादा पॉइंट्स

टीम इंडिया के पास सबसे ज्यादा पॉइंट्स

ताजा रैंकिंग आईसीसी ने मंगलवार को जारी की है और इसमें टीम इंडिया ने टॉप स्थान हासिल कर लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास नम्बर एक का ताज था लेकिन अब भारतीय टीम ने उनको पीछे छोड़ दिया है। 32 मैचों में टीम इंडिया ने 3690 अंक हासिल करते हुए कुल 115 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप स्थान हासिल किया है। वहीँ ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास 111 रेटिंग अंक हैं। उनके 29 मैचों में 3231 पॉइंट्स हैं। ऑस्ट्रेलिया को पांच अंकों का नुकसान हुआ है, भारत के अंकों में कोई कटौती नहीं हुई। नम्बर तीन पर इंग्लैंड है। इंग्लैंड के पास 106 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग में दो भारतीय

बल्लेबाजी रैंकिंग में दो भारतीय

टेस्ट क्रिकेट में आईसीसी की बल्लेबाजी रैंकिंग में दो भारतीय नाम शामिल हैं। इनमें ऋषभ पन्त का नाम सातवें नम्बर पर है। पन्त ने बांग्लादेश दौरे पर अपने बल्ले से कमाल दिखाया था। उनके अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा नम्बर 10 पर बने हुए हैं। टेस्ट रैंकिंग में नम्बर एक और दो पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा है। मार्नस लैबुशेन नम्बर एक और स्टीव स्मिथ नम्बर दो पर हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म भी तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह नम्बर तीन और अश्विन चार पर हैं। नम्बर एक पर पैट कमिंस हैं।

ऑल राउंडर रैंकिंग में भारत का दबदबा

ऑल राउंडर रैंकिंग में भारत का दबदबा

यहां टीम इंडिया ने धाक जमाई है। रविन्द्र जडेजा चोट के कारण बांग्लादेश दौरे पर टीम के साथ नहीं थे लेकिन ऑल राउंडर रैकिंग में वह नम्बर एक पर हैं। अश्विन नम्बर 2 पर बने हुए हैं। उनके अलावा बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। बेन स्टोक्स नम्बर चार और मिचेल स्टार्क इसमें नम्बर पांच पर हैं।देखा जाए तो भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+