वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत? राह बिल्कुल भी नहीं है आसान
भारत को WTC के फाइनल में जगह बनाने के लिए सभी 6 मुकाबले जीतने होंगे। इन 6 मुकाबलों में से एक भी हार भारत को फाइनल से बाहर होने की कगार पर लाकर खड़ा कर देगी। बता दें कि WTC 2021-23 का फाइनल लंदन के ओवल में खेला जाएगा।

WTC Final 2021-23 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल की लड़ाई अब दिलचस्प होती जा रही है। हालांकि अभी की स्थिति से तो दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया फाइनल की प्रमुख दावेदार हैं, लेकिन भारत भी इस रेस में अभी बरकरार है। सोमवार को पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के हाथों हारकर फाइनल की रेस से बाहर हो गई और भारत के चांस फाइनल में जाने के बढ़ गए हैं। आइए आपको समझाते हैं कि भारतीय टीम अभी भी कैसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जा सकती है, लेकिन यह इतना आसान रहने वाला नहीं है।
WTC के फाइनल से पहले भारत खेलेगा 6 टेस्ट मैच
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल में अब टीम इंडिया के 6 टेस्ट मैच बचे हैं। इसमें से दो बांग्लादेश के खिलाफ हैं, जबिक 4 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होंगे। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज बुधवार से हो रहा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में 4 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत अगले साल 9 फरवरी से करेगी।
सभी 6 टेस्ट मैच जीतने होंगे भारत को
आपको बता दें कि भारत को WTC के फाइनल में जगह बनाने के लिए सभी 6 मुकाबले जीतने होंगे। इन 6 मुकाबलों में से एक भी हार भारत को फाइनल से बाहर होने की कगार पर लाकर खड़ा कर देगी। बता दें कि WTC 2021-23 का फाइनल लंदन के ओवल में खेला जाएगा।
अंक तालिका की क्या है स्थिति
WTC की अंक तालिका की बात करें तो अभी ऑस्ट्रेलिया की टीम 75 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर है। वहीं दक्षिण अफ्रीका 60 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका 53.33 अंकों के साथ तीसरे और भारत 52 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। इंग्लैंड 44 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हराने के बाद पहले स्थान की दावेदारी मजबूत कर ली है। वहीं दूसरे स्थान की दक्षिण अफ्रीका को अभी पांच टेस्ट खेलने बाकि हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच हैं।












Click it and Unblock the Notifications