IND vs WI 3rd T20: भारत ने सीरीज में फिर बनाई बढ़त, वेस्टइंडीज को 7 विकेट से रौंदा
सेंट किट्स, अगस्त 02। तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 165 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 76 रन की पारी खेली है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 26 गेंदों में 33 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई।

रोहित हो गए थे रिटायर्ड हर्ट
आपको बता दें कि 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। कप्तान रोहित शर्मा 11 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। रोहित की जगह श्रेयस बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने सूर्यकुमार के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। भारत का पहला विकेट 105 के स्कोर पर गिरा था। सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 76 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार को अल्जारी जोसेफ ने आउट किया।

विंडीज ने दिया था 165 रन का लक्ष्य
आपको बता दें कि तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करने आई थी। वेस्टइंडीज ने भारत को 165 रनों का लक्ष्य दिया था। आपको बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। विंडीज के ओपनर बल्लेबाज काइल मेयर्स और ब्रैंडन किंग ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी भी हुई थी, लेकिन बाद के बल्लेबाजों ने इसका खास फायदा नहीं उठाया। वेस्टइंडीज को 57 के स्कोर पर पहला झटका लगा था।

मेयर्स ने खेली विस्फोटक पारी
वेस्टइंडीज की तरफ से काइल मेयर्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 73 रन की पारी खेली। मेयर्स ने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं ब्रैंडन किंग ने 20 रनों का योगदान दिया था। ओपनर बल्लेबाजों के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज के किसी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली। आखिरी के दो ओवर में हेटमायर और पॉवेल की पावर हिटिंग के चलते वेस्टइंडीज 150 का आंकड़ा पार कर पाया।

बेअसर रहे भारतीय गेंदबाज
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के आगे भारतीय गेंदबाज आज बेअसर रहे। भुवनेश्वर कुमार ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए तो वहीं हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला। दीपक हुड्डा, आवेश खान और अश्विन को कोई विकेट नहीं मिला। आवेश खान तो सबसे महंगे भी साबित हुए उन्होंने 3 ओवर में 47 रन लुटा दिए।
भुवनेश्वर कुमार ने भी 4 ओवर के स्पेल में 35 रन दे दिए थे। डेथ ओवर्स में अर्शदीप भी काफी महंगे सबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन दिए। सबसे किफायती गेंदबाजी हार्दिक पांड्या ने की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन दिए। हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications