5 भारतीय खिलाड़ी, जिन्होंने नहीं दिया यो-यो टेस्ट, एशिया कप से पहले लीक हुई पूरी लिस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप की तैयारी के लिए कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के थ्री ओवल्स कैंपस में छह दिन का कैम्प शुरू किया था। पहले दिन सभी खिलाड़ियों का फिटनेस और मेडिकल टेस्ट हुआ। साथ ही सभी खिलाड़ियों ने यो-यो टेस्ट भी दिया.
यो-यो टेस्ट में सबसे ज्यादा अंक शुभमन गिल ने हासिल किए, जिन्होंने विराट कोहली के 17.2 के स्कोर को पीछे छोड़ते हुए 18.7 का शानदार स्कोर बनाया। अन्य सभी खिलाड़ी भी यो-यो टेस्ट में पास हो गए, लेकिन केएल राहुल ने टेस्ट नहीं दिया।

राहुल अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और टीम मैनेजमेंट उन्हें जोखिम में नहीं डालना चाहता है। जसप्रीत बुमराह, प्रसिध कृष्णा, तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने भी टेस्ट नहीं दिया, क्योंकि वे आयरलैंड सीरीज से लौटे थे और उन्हें आराम की जरूरत थी।
भारतीय टीम ने एशिया कप की तैयारी के लिए एक रणनीति बनाई है। इस रणनीति के तहत खिलाड़ियों को विभिन्न मैच परिस्थितियों में रखा जाएगा, जिसे मैच सिमुलेशन कहते हैं। ताकि वे उन हालातों से निपटने के लिए तैयार हो सकें।
ये भी पढ़ें- डाइटिंग पर कौन है...', धोनी ने जिम के साथियों संग आईपीएल जीत के जश्न में काटा केक, देखें वीडियो
मैच सिमुलेशन को केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने एनसीए में पिछले हफ्ते अपनी फिटनेस, बल्लेबाजी और फिल्डिंग के मामले में अपनाया था।
शुक्रवार को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी के खिलाफ सेंटर विकेट पर अभ्यास किया। टीम इंडिया ने नेट में भी अभ्यास किया। भारतीय टीम की गेंदबाजी में स्पिनर रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल हैं, जबकि तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, प्रसिध कृष्णा और हार्दिक पांड्या हैं।












Click it and Unblock the Notifications