2023 विश्व कप के बाद यह भारतीय खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास, किसी की उम्र तो किसी का फॉर्म बन सकता है कारण

2023 विश्व कप के बाद 4 खिलाड़ी ऐसे हैं जो वनडे फॉर्मेट से संन्यास को घोषणा करके या तो टी20 या फिर टेस्ट क्रिकेट पर अपना फोकस रखेंगे। इन खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन का नाम सबसे उपर है।

क्रिकेट के लिहाज से साल 2023 बेहद ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस साल क्रिकेट का महाकुंभ यानि कि वनडे वर्ल्ड कप होना है और इसकी मेजबानी भारत के पास है। 2011 के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। 2011 में जब भारत ने विश्व कप की मेजबानी की थी तो भारत 28 साल बाद चैंपियन बना था। ऐसे में यह विश्व भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इसके अलावा यह विश्व कप भारतीय टीम के उन खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम रहने वाला है, जो अपने करियर के अंतिम दौर से गुजर रहे हैं। यह खिलाड़ी विश्व कप के बाद या तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से नहीं तो वनडे फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

वो खिलाड़ी जो 2023 विश्व कप के बाद लेंगे संन्यास

वो खिलाड़ी जो 2023 विश्व कप के बाद लेंगे संन्यास

2023 विश्व कप के बाद 4 खिलाड़ी ऐसे हैं जो वनडे फॉर्मेट से संन्यास को घोषणा करके या तो टी20 या फिर टेस्ट क्रिकेट पर अपना फोकस रखेंगे। इन खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन का नाम सबसे उपर है। आइए एक नजर उन खिलाड़ियों के नाम और उनके प्रदर्शन पर

शिखर धवन

टीम इंडिया से इस वक्त बाहर चल रहे शिखर धवन 2023 विश्व कप तक टीम में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भी यह कहा था कि उन्हें विश्व कप के लिए टीम में चुने जाने की उम्मीद है। वैसे धवन के रिकॉर्ड देखे जाएं तो वो आईसीसी के टूर्नामेंट के एक बेहतरीन प्लेयर हैं। आईसीसी इवेंट में धवन ने शानदार प्रदर्शन किया है। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में धवन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। ऐसे में अगर धवन इस साल विश्व कप खेलते हैं तो उन्हें अपने करियर को अलविदा कहने का इससे अच्छा समय नहीं मिलेगा। हालांकि धवन की जगह टीम में इस वक्त विकल्प के तौर पर केएल राहुल, पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी भी चयनकर्ताओं की पसंद बन सकते हैं, लेकिन विश्व कप के बाद अगर धवन संन्यास लेते हैं तो उनकी उम्र उसका बड़ा कारण हो सकती है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा भी 2023 विश्व कप के बाद वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं। 2019 विश्व कप के दौरान रोहित ने 5 शतक लगाए थे। उस वक्त पूरी दुनिया उनकी फैन हो गई थी। हालांकि 2019 विश्व कप भारत के लिए अच्छा नहीं रहा था। टीम इंडिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी। रोहित उस टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। रोहित के कंधों पर जब से कप्तानी का भार पड़ा है तब से उनके प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट आई है। ऐसे में रोहित 2023 के बाद किसी एक फॉर्मेट से जरूर संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा

वैसे तो सर जडेजा इस वक्त जबरदस्त लय में है, लेकिन 2023 विश्व कप के बाद संन्यास का ऐलान करने वालों में उनका भी नाम शामिल है। रवींद्र जडेजा ने 2009 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जडेजा के करियर में अभी तक उनके फॉर्म की वजह से उतार-चढ़ाव ना के बराबर ही आए हैं। जडेजा हर फॉर्मेट में इस वक्त टीम के अहम खिलाड़ी बने हुए हैं। 34 साल के जडेजा 2023 विश्व कप के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं। इसकी वजह उनका अधिकतर चोटिल होना है। 2023 विश्व कप के बाद 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भी जडेजा संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

विराट कोहली

विराट कोहली

वर्तमान में क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी 35 साल के हैं। अपने करियर में कोहली अभी तक 3 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और यह उनका चौथा विश्व कप होगा। विराट का इस विश्व कप में खेलना पूरी तरह से तय है। इतना ही नहीं कोहली 2011 में उस टीम का भी हिस्सा थे, जिसे भारत ने जीत लिया था। विराट कोहली अपने करियर में वो सभी मुकाम हासिल कर चुके हैं, जो एक क्रिकेटर का सपना होता है। ऐसे में इस विश्व कप के बाद कोहली किसी एक फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। उनकी फिटनेस को लेकर कहीं से सवाल खड़े नहीं हो रहे हैं, लेकिन युवाओं को मौका दिए जाने और किसी एक फॉर्मेट से हटने की वजह से कोहली इस विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+