IND vs SL: उमरान मलिक का दावा, शोएब अख्तर के सबसे तेज गेंद वाले रिकॉर्ड को जल्द तोड़ दूंगा
उमरान मलिक श्रीलंका के खिलाफ कल से शुरू होने वाली टी20 और 10 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले कहा है कि वो पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर के सबसे तेज गेंद के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे। आपको बता दें कि शोएब अख्तर ने 2003 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। वो आज तक के वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे तेज गति वाली गेंद है। कोई गेंदबाज उनके इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है, लेकिन उमरान मलिक ने दावा किया है कि वो श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज में इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। बता दें कि उमरान मलिक श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं।
क्या कहा है उमरान मलिक ने ?
उमरान मलिक ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा है कि अगर वह अच्छा करते हैं और भाग्यशाली रहे तो वह शोएब अख्तर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं, उन्होंने जोर देकर कहा कि वह भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में सोच रहे हैं। 23 साल के उमरान मलिक ने कहा है कि वह तेज गेंदबाजी करने पर ध्यान नहीं देते बल्कि अपनी टीम के लिए विकेट लेने के लिए सही एरिया में गेंदबाजी करने पर फोकस करते हैं। उमरान मलिक ने कहा कि गेम के दौरान हमें पता नहीं चलता कि कितनी तेज गेंदबाजी की है, लेकिन जब हम ग्राउंड से वापस आते हैं तब हमें पता चलता है।
2023 विश्व के प्रबल दावेदार हैं उमरान मलिक
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के रहने वाले उमरान मलिक श्रीलंका के खिलाफ टी20 और फिर वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। उमरान ने अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उमरान मलिक को इस साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि उमरान मलिक को पिछले साल हुए टी20 विश्व कप में भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था।
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
हार्दिक पांड्या (C), सूर्यकुमार यादव (VC), इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी , मुकेश कुमार
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (C), हार्दिक पांड्या (VC), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक , अर्शदीप सिंह
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications