World Cup 2023: कोहली-डिकॉक को पछाड़ रचिन रवींद्र बने नंबर वन, दादी ने उतारी नजर,वीडियो वायरल

World cup 2023, Rachin Ravindra: वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप में वह सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रचिन रविंद्र काफी युवा है और उन्होंने अपने खेत से सभी को काफी प्रभावित किया है। न्यूजीलैंड की टीम ने लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और न्यूजीलैंड को यहां तक पहुंचने में रचिन रवींद्र का बेहद अहम योगदान रहा है।

डिकॉक-कहली को पछाड़ा: मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रचिन रवींद्र सबसे ऊपर हैं। उन्होंने क्विंटन डि कॉक और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों को पछाड़ दिया है। रचिन रविंद्र सेमीफाइनल में भी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने की कोशिश करेंगे। वर्ल्ड कप में रवींद्र के नाम अब तक तीन शतक और दो अर्धशतक हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में अब तक कुल 565 रन बना लिए हैं। डिकॉक के नाम अब तक 550 तो वहीं कोहली के नाम 543 रन है।

Rachin Ravindra 1

दादी ने उतारी नजर: गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत हासिल की। इस मुकाबले के बाद रचिन रवींद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बेंगलुरु में रचिन इस मैच से पहले अपने दादा-दादी के घर पहुंचे। जहां पर उनकी नजर उतारी गई। इस दौरान रचिन रवींद्र एक जगह पर बेहद शांति से बैठे रहे। रवींद्र के नजर उतारने का काम उनकी दादी ने किया। उनकी दादी रवींद्र के लिए कुछ रस्म अदा करती हुईं दिख रही हैं।

भारत से होगा सेमीफाइनल: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में रचिन रवींद्र से फिर से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। रचिन रविंद्र अगर भारत के खिलाफ भी बड़ा स्कोर बना देते हैं तो ऐसे में भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में मुश्किलें खड़ी हो सकती है। साल 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम ने ही भारत को सेमीफाइनल में हराकर वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। ऐसे में दोनों देशों के बीच होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला रोमांचक हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+