बकवास कर रहे शाहिद अफरीदी की बोलती हुई बंद, भारत सरकार ने लिया कड़ा एक्शन, क्या है मामला
Shahid Afridi: पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की काफी बकवास देखने को मिली है। भारत सरकार के अलावा सेना के ऊपर भी अफरीदी ने बयानबाजी की है। शिखर धवन का मजाक भी अफरीदी ने बनाया है। आतंकियों के हिमायती अफरीदी ने खुलकर बयानबाजी की है।
इसमें कोई शक नहीं है कि पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर के प्यादे के रूप में अफरीदी ने काम किया है। हाल ही में अफरीदी ने पाकिस्तानी फ़ौज से मुलाक़ात की और इसके कई वीडियो पोस्ट किये हैं। पाकिस्तानी आर्मी के प्लान के तहत यह सब किया जा रहा है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अफरीदी ने इसे भारतीय सेना की नाकामी बताया था। इसके अलावा विंग कमांडर अभिनंदन का मजाक भी बनाया गया था। भारत सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनलों के ऊपर कार्रवाई करते हुए बैन लगा दिया था।
अफरीदी को आतंकी हैं पसंद
शोएब अख्तर, बासित अली और अन्य कई लोगोंके यूट्यूब चैनलों के ऊपर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद सवाल खड़े हुए थे कि जहर उगल रहे शाहिद अफरीदी को क्यों छोड़ दिया गया। सबसे ज्यादा जगह उगलने और आतंकियों का साथ देने का काम तो अफरीदी ने ही किया है।
भारत सरकार ने की कार्रवाई
अब भारत सरकार ने कार्रवाई करते हुए अफरीदी के चैनल को भी भारत में बैन कर दिया है। अफरीदी का चैनल भारत में अब विजिबल नहीं है। इस चैनल पर 12 लाख से ज्यादा लोग फॉलोवर था। इसके अलावा अफरीदी के चैनल पर कुछ ऐसे वीडियो थे, जिनका भारत से सरोकार था।
अफरीदी के चैनल पर थे कुछ वीडियो
गिलगिट बाल्टिस्तान भारत का हिस्सा हैं, वहां जाने का वीडियो भी पोस्ट किया गया था। इसके अलावा कश्मीर दिवस का वीडियो भी अफरीदी ने पोस्ट किया था। अफरीदी ने कई बार अलग-अलग मंचों से कश्मीर के बारे में बयान दिया है। सभी चीजें पाकिस्तानी आर्मी की सहमति के बिना नहीं हो सकती।












Click it and Unblock the Notifications