Chhath Puja: टीम इंडिया के कप्तान भी मनाते हैं छठ, पूजा के अगले दिन मैदान पर होगा 'घायल शेरों' से सामना

suryakumar yadav celebrate Chhath Puja: बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश और नेपाल के अधिकतर जगहों पर छठ पूजा की तैयारी शुरू हो चुकी है। आमतौर पर पूजा से कुछ दिन पहले ही लोग इसकी तैयारी शुरू कर देते हैं। छठ पूजा भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी भी मनाते हैं। जिसमें भारतीय टीम के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल हैं।

भारतीय खिलाड़ी भी मनाते हैं छठ पूजा

भारतीय टी 20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन सहित कई खिलाड़ी के घरों में छठ पूजा को धूमधाम से मनाया जाता है। यह पूजा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने के लिए की जाती है। विशेष रूप से महिलाएं इस पूजा में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं, क्योंकि यह उनके परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए होती है।

suryakumar yadav 1

इस बार छठ में घर से दूर हैं सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव को अपने घर पर छठ मनाते हुए भी कई बार देखा जा चुका है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने सोशल मीडिया पर छठ की कई तस्वीरें शेयर की है। जिसे देखने से पता चलता है कि उनका परिवार इस पूजा को काफी महत्व देता है। 8 नवंबर से शुरू होने वाली टी 20 सीरीज़ के लिए सूर्य़कुमार यादव घर से दूर दक्षिण अफ्रीका में हैं, जिससे वह त्योहार के लिए अपने परिवार के साथ शामिल नहीं हो सकेंगे। दक्षिण अफ्रीका की टीम टी-20 वर्ल्ड कप हारने के बाद घायल शेरों की तरह भारत से होने वाले मुकाबले का इंतजार कर रही है।

ईशान किशन भी हैं घर से दूर

बिहार के पटना से ताल्लुक रखने वाले ईशान किशन ऐसे परिवार से आते हैं, जहां छठ पूजा एक बहुत ही महत्वपूर्ण परंपरा है। उनकी मां सुचित्रा सिंह हर साल इस त्यौहार को मनाती हैं और पूरा परिवार इस त्यौहार में पूरी तरह डूब जाता है। आस्था और भक्ति का प्रतीक यह त्यौहार किशन हमेशा से ही मनाते आए हैं। हालाँकि, इस साल उनके लिए यह त्योहार मनाना संभव नहीं होगा। मौजूदा समय में ईशान किशन ऑस्ट्रेलिया में हैं, अपने परिवार से दूर जहां वे भारत ए टीम का हिस्सा हैं।

छठ की धूम

छठ का त्यौहार सिर्फ़ बिहार के ही नहीं, बल्कि कई भारतीय क्रिकेटरों के दिलों में ख़ास जगह रखता है। जहां ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के अलावा बिहार से आने वाले मुकेश कुमार और आकाशदीप जैसे खिलाड़ी भी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। ये सभी खिलाड़ी छठ को काफी धूम-धाम से मनाते आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+