भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल के घर आया नन्हा मेहमान, ट्विटर पर दी जानकारी
मयंक अग्रवाल इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं लेकिन उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म देकर उन्हें पिता बना दिया है।

Mayank Agarwal blessed with baby: भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल इस समय टीम से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल के अगले सीजन से पहले पंजाब किंग्स ने उनको रिलीज करते हुए शिखर धवन को कप्तान बना दिया। इस सबके बीच मयंक अग्रवाल के जीवन में एक ख़ुशी की खबर भी आई है। उनकी पत्नी ने पहले बच्चे को जन्म दिया है। इसके बारे में खुद इस क्रिकेटर ने खुलासा किया है। पत्नी और बच्चे के साथ अग्रवाल ने एक फोटो शेयर करते हुए यह खबर बताई है। (Photo: Mayank Agarwal/Twitter)
मयंक अग्रवाल ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया। इसमें खुद के अलावा उन्होंने अपनी पत्नी अशिता सूद और नवजात अयांश की फोटो पोस्ट की है। मयंक अग्रवाल ने इसमें कैप्शन लिखा कि दिल से आभार व्यक्त करते हुए हम अयांश के बारे में बता रहे हैं। वह प्रकाश की पहली किरण है जो भगवान द्वारा दिया हुआ गिफ्ट है और अब हमारे परिवार का हिस्सा है। मयंक ने बच्चे के जन्म की तारीख 8 दिसम्बर भी लिखा है।
गौरतलब है कि मयंक अग्रवाल और अशिता सूद ने एक-दूसरे को लम्बे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली। अशिता के पिता एक पुलिस अधिकारी हैं। मयंक और अशिता ने अपनी शादी में ज्यादा लोगों को नहीं बुलाते हुए करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया था। उन्होंने इस मौके को ख़ास ही रखने का निर्णय लिया था। शादी के चार साल बाद अब मयंक और अशिता पेरेंट्स बन गए हैं।

मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने रिलीज किया है
आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले मयंक अग्रवाल को इस बार रिलीज कर दिया गया। अब देखना यह है कि वह किस टीम का हिस्सा बनेंगे। नीलामी में उनका नाम आएगा। ऐसे में उनके ऊपर बड़ी बोली लगने की संभावना है। शिखर धवन को पंजाब टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शिखर धवन के पास कप्तानी का अनुभव है, इसको देखते हुए उनको यह जिम्मेदारी दी गई है।

मयंक अग्रवाल का अंतरराष्ट्रीय करियर
मयंक अग्रवाल बतौर ओपनर खेलते हैं। टीम इंडिया के लिए उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में कुल 21 मुकाबले खेलते हुए 1400 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने भारतीय टीम के लिए 5 वनडे मुकाबले भी खेले हैं।

मयंक वापसी करना चाहेंगे
भारतीय टीम से बाहर होने के बाद मयंक का प्रयास भी यही होगा कि वह टीम इंडिया में वापसी करें। खराब फॉर्म के कारण उनको बाहर किया गया था। आगामी आईपीएल में बेहतरीन खेल के बल पर वह चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का पूरा प्रयास करेंगे। आईपीएल फॉर्म में आने के लिए बेहतरीन मंच होगा।












Click it and Unblock the Notifications