भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर जाएंगे बिग बॉस? शो में होने वाला है बड़ा बदलाव, क्या है इसका कारण
Bigg Boss 19: चर्चित विवादास्पद टीवी रियलटी शो बिग बॉस में समय-समय पर कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसकी कल्पना ना दर्शक करते हैं और ना ही अंदर बैठे कंटेस्टेंट इसके बारे में सोच सकते हैं। कुछ ऐसा ही इस बार होने वाला है, जब शो में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी।
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर बिग बॉस में जाने वाले हैं। यहां सवाल खड़ा होता है कि वह आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से अपना करियर अच्छी तरह चला रहे हैं, तो बिग बॉस में जाने की आवश्यकता क्यों पड़ गई। इसका जवाब भी काफी दिलचस्प है।

रिपोर्ट के अनुसार दीपक अपनी बहन मालती को छोड़ने के लिए बिग बॉस जाने वाले हैं। मालती इस शो का हिस्सा बन सकती हैं लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मालती अगर वहां जाती हैं, तो यह एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। वाइल्ड कार्ड से जीतने के आसार कम ही होते हैं। अब तक एल्विश यादव ही एकमात्र कंटेस्टेंट हैं, जो वाइल्ड कार्ड में जाकर शो जीते थे, हालांकि वह ओटीटी वाला बिग बॉस था।
कौन हैं मालती चाहर
मालती चाहर को पहले से ही लोग जानते हैं। हालांकि वह दीपक की बहन हैं लेकिन एक्टिंग में उन्होंने कुछ काम भी किया है। 7 फेरे ए ड्रीम हाउसवाइफ, जीनियस, सदा वियाह होया जी आदि फिल्मों में उन्होंने काम किया है। इसके अलावा वह कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट में भी शामिल रही हैं। वह मिस इंडिया अर्थ 2009 का ख़िताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा फेमिना मिस इंडिया में सेकंड रनर अप भी रही थीं।
कौन हुआ है शो से बाहर?
इस सीजन अब तक दो कंटेस्टेंट अब तक बाहर हो गए हैं। आवेज दरबार और उनकी गर्लफ्रेंड नगमा इस शो से एलिमिनेट हुए हैं। फरहाना और नेहल को सीक्रेट रूम से वापस लाया गया था। वाइल्ड कार्ड की एंट्री होने से शो में एक नई जान देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications