Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल, जानिए कब-कहां और किससे होगा मुकाबला

World Cup 2023, Indian cricket team full schedule: भारतीय टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एशिया कप जीतने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को भी वनडे सीरीज में शिकस्त दी है। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम 8 अक्टूबर को अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेलेगी। इससे पहले 27 सितंबर यानी बुधवार को भारत अपना आखिरी वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में खेलेगी।

इन 10 जगहों पर खेला जाएगा मैच: वर्ल्ड कप की सारी तैयारी कर ली गई है, भारत में 10 जगहों पर वनडे मैचों का आयोजन किया जाएगा। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु मुंबई और कोलकाता में यह सभी मैच खेले जाएंगे। भारत के साथ-साथ बाकी के सभी देशों के खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगाएंगे।

World Cup 2023 1

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच: वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर खेलेगी। यह मैच 8 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम दोपहर 2:00 बजे मैच खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम का सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है।

पाकिस्तान से होगा बड़ा मुकाबला: भारत और पाकिस्तान मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान की टीम 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी। पाकिस्तान के बाद भारत का सामना बांग्लादेश से होगा यह मुकाबला 19 अक्टूबर को पुणे में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में मैच खेलेगी।

इतने बजे से शुरू होगा मुकाबला: 30 अक्टूबर को भारत और इंग्लैंड का मुकाबला लखनऊ में होगा। इसके बाद भारत और श्रीलंका का मैच 2 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा। 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत कोलकाता के ईडन गार्डन में मैच खेलेगी। भारत अपना आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेलने वाली है। भारत के सभी मैच भारतीय समयनुसार दोपहर दो बजे से शुरू किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+