IND vs PAK: अर्शदीप या भुवनेश्वर नहीं रोहित ने हार के लिए इस चीज को ठहराया जिम्मेदार, जानें क्या
एशिया कप 2022 में रविवार एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने का मिला। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
नई दिल्ली, 4 सितंबर: एशिया कप 2022 में रविवार एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने का मिला। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 182 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने आसिफ अली का कैच ड्राप कर दिया। इसके बाद भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में 19 रन लुटा दिए। हालांकि मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने ना ही अर्शदीप और ना भुवनेश्वर को हार का जिम्मेदार ठहराया।

पाकिस्तान अच्छा खेला
मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, हम सब जानते हैं कि यह काफी प्रेशर वाला गेम था। आपको हर समय खेल में बने रहना होता है। इस तरह का खेल बहुत कुछ ले सकता है। मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज के बीच पार्टनरशिप होने पर भी हम शांत थे। लेकिन यह साझेदारी जाहिर तौर पर थोड़ी लंबी चली और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। अगर पाकिस्तान इसी तरह का प्रदर्शन करता है तो वह निश्चित रूप से एशिया कप का खिताब अपने नाम कर सकते हैं। इस तरह के मुकाबले उन्हें बना सकते हैं।

दूसरी पारी में पिच मददगार
पाकिस्तानी टीम पहले भी ऐसा कर चुकी है। दूसरी टीम में भी कई अच्छे खिलाड़ी हैं। हम इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से हैरान नहीं हैं। हम समझते हैं कि दूसरी पारी में पिच थोड़ी बेहतर हो जाती है। यह हमारे लिए अच्छी सीख है। मुझे लगा कि 180 एक अच्छा स्कोर है। कोई भी पिच, कोई भी स्थिति जब आप 180 रन बनाते हैं तो यह अच्छा स्कोर होता है। हमें आज बहुत कुछ सीखने को मिला। इस तरह के स्कोर का बचाव करते समय हमें किस तरह की मानसिकता रखने की जरूरत है। जैसा मैंने कहा कि आपको पाकिस्तान को श्रेय देना होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
- पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications