पैसों की कमी से जूझ रही ब्लाइंड क्रिकेट टीम, कप्तान ने फंडिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा

World Games 2023: इंटरनेशनल ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन (IBSA) वर्ल्ड गेम्स 2023, 18 से 27 अगस्त के बीच बर्मिंघम में होने वाले हैं। इस टूर्नामेंट में इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम को भी हिस्सा लेना है, लेकिन इससे पहले टीम के कप्तान अजय कुमार रेड्डी (Ajay Kumar Reddy) ने फंडिंग की कमी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विश्व कप जीतने के बाद भी फंडिंग से जूझ रही टीम इंडिया
भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम के कप्तान अजय कुमार रेड्डी ने कहा कि, इतने सारे विश्व कप जीतने के बावजूद, हम फंडिंग से जूझ रहे हैं। दरअसल, इस आयोजन में तीरंदाजी, शतरंज, क्रिकेट, ब्लाइंड फुटबॉल, आंशिक रूप से दृष्टिबाधित फुटबॉल, महिला फुटबॉल, गोलबॉल (पुरुष/महिला), जूडो, पावरलिफ्टिंग, शोडाउन, टेन पिन बॉलिंग और टेनिस जैसे खेल शामिल हैं।

Indian Blind Cricket Team

'हमें सुविधाओं में सुधार के लिए फंड की जरूरत'
अजय कुमार रेड्डी ने एएनआई से बातचीत के दौरान बताया कि, 'हम विश्व खेलों में गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। खेल खेलने के लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता होती है। इतने सारे विश्व कप जीतने के बावजूद, हम फंडिंग से जूझ रहे हैं। हमें सुविधाओं में सुधार के लिए फंड की जरूरत है।'

उन्होंने कहा कि, 'ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने कई विश्व कप जीते हैं लेकिन फिर भी, हम वित्तीय सहायता से जूझ रहे हैं। हमारा इंडसइंड बैंक के साथ कुछ और वर्षों के लिए अनुबंध है लेकिन अनुबंध समाप्त होने के बाद क्या होगा।' रेड्डी ने कहा, 'मेरी टीम पिछले 10 वर्षों से बहुत अच्छी है। सीनियर हाल ही में शामिल हुए सभी नए टीम सदस्यों का समर्थन कर रहे हैं। टीम में पॉजिटिव माहौल है।'

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम के कप्तान रेड्डी ने कहा कि, 'एक बार जब बीसीसीआई ने डीसीए समिति बनाई जो एक अच्छी पहल थी तो हमें उनसे वित्तीय सहायता मिली।' दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीमों (पुरुष और महिला दोनों) को अपना समर्थन दिया, क्योंकि टीमें बर्मिंघम में आगामी इंटरनेशनल ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईबीएसए) वर्ल्ड गेम्स 2023 के लिए तैयार हैं।

आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा कि, 'भारत की पुरुष और महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीमों को हार्दिक बधाई क्योंकि वे विश्व खेल 2023, बर्मिंघम में भाग लेने के लिए तैयार हैं। आइए हमारे भारतीय दल के लिए अटूट समर्थन और उत्साह दिखाएं क्योंकि वे इस महत्वपूर्ण यात्रा पर निकल रहे हैं।' बर्मिंघम में विश्व खेल 2023 के लिए टीमों का चयन इस साल मई में बेंगलुरु में आयोजित चयन परीक्षणों के दौरान किया गया था।

14 अगस्त को लंदन पहुंचेंगी टीम
भारतीय पुरुष विश्व खेलों के लिए 14 अगस्त को लंदन पहुंचेंगे और एक दिन बाद स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद अभ्यास मैच खेलेंगे। तीन दिन बाद 17 अगस्त को भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट स्थल पर पहुंचेगी। दोनों टीमें अपना पहला मैच 20 अगस्त को खेलेंगी। जहां भारतीय पुरुष टीम अपने सफर की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी, वहीं महिला टीम अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+