Virat vs Rohit: विराट कोहली के सामने खतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड! ऐसा करते ही बन जाएंगे सिक्सर किंग
IPL 2025 में कप्तानी भले ही दोनों छोड़ चुके हों, लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्लों में अब भी वही बारूद है! अब दोनों दिग्गजों की भिड़ंत कप्तानी में नहीं, बल्कि छक्कों में हो रही है और फासला सिर्फ 4 छक्कों का है! रोहित थोड़े आगे हैं, लेकिन विराट की फॉर्म देखकर लग रहा है जैसे गेंदबाजों की शामत आने वाली है। तो सवाल ये है- IPL में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाला भारतीय खिलाड़ी कौन बनेगा?
रोहित आगे हैं, लेकिन विराट का पीछा तेज
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम हैं- 357 सिक्स। यह रिकॉर्ड फिलहाल तो दूर की कौड़ी ही है। लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों की बात करें तो रोहित शर्मा 282 छक्कों के साथ टॉप पर हैं (256 पारियां), जबकि विराट कोहली 278 छक्कों (248 पारियां) के साथ बस 4 सिक्स पीछे हैं।

कोहली के पास है रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका
रोहित को 'हिटमैन' कहा जाता है और उनका छक्कों से रिश्ता पुराना है। वहीं विराट कोहली अपने टाइमिंग और ग्राउंड शॉट्स के लिए जाने जाते रहे हैं। लेकिन इस सीजन में RCB के लिए ओपनिंग करते हुए कोहली ने गियर बदल दिया है- अटैकिंग अंदाज में गेंदबाज़ों की धुनाई करते हुए वो सिक्सों की झड़ी लगाने लगे हैं।
रोहित जहां इस सीजन में थोड़े संघर्ष में हैं। वहीं कोहली का बल्ला बोल रहा है। उन्हें रोहित को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 5 छक्के और चाहिए। मौजूदा फॉर्म देखकर लगता है ये जल्द ही हो सकता है।
एमएस धोनी भी हैं लिस्ट में, लेकिन थोड़ा पीछे
एमएस धोनी के नाम 259 सिक्स (234 पारियां) हैं। वो तीसरे स्थान पर हैं लेकिन लोअर मिडल ऑर्डर में बैटिंग करने के चलते उन्हें ज़्यादा गेंदें खेलने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में रोहित या विराट की रेस में धोनी का शामिल होना फिलहाल मुश्किल लगता है।
IPL में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ (टॉप 5)
- रोहित शर्मा (Rohit Sharma)- छक्के- 282, पारियां- 256
- विराट कोहली (Virat Kohli)- छक्के 278, पारियां- 248
- एमएस धोनी (MS Dhoni)- छक्के- 259, पारियां- 234
- सुरेश रैना (Suresh Raina)- छक्के- 203, पारियां- 200
- रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa), छक्के- 182, पारियां- 205
विराट कोहली की फॉर्म ने RCB में भरा नया जोश
विराट कोहली ने अब तक इस सीजन में 4 मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका फॉर्म RCB के लिए गेम-चेंजर साबित हो रहा है। छक्कों की ये रेस अब रोमांचक मोड़ पर है। क्या कोहली रोहित को पछाड़कर बनेंगे IPL के भारतीय सिक्स किंग? या फिर रोहित एक बार फिर अपने अंदाज में गेम बदलेंगे? देखना दिलचस्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications