स्मृति मंधाना की तस्वीर शेयर कर बॉयफ्रेंड ने कही दिल की बात, फैंस ने भी बांधे तारीफों के पुल

Palaash Muchhal Smriti Mandhana: भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना जबर्दस्त फॉर्म से गुजर रही हैं। 19 जून यानी बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना ने अपने वनडे करियर का सातवां शतक लगाया। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी स्मृति मंधाना के बल्ले से शतकीय पारी निकली थी। लगातार दूसरे मैच में मंधाना ने अपने फॉर्म को जारी रखते हुए 100 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की।

मंधाना-हरमन ने जड़ा शतक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 120 गेंद में 18 चौके और दो छक्के की मदद से 136 रनों की पारी खेली। स्मृति मंधाना के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी शतक लगाने में सफलता हासिल की। हरमनप्रीत कौर ने 88 गेंद में 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 103 रन बनाकर नाबाद रहीं। इन दोनों ही खिलाड़ियों की शतक की बदौलत भारत ने 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 325 रन बनाए।

Palaash Muchhal 1

भारत ने जीती सीरीज

326 रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम 50 ओवर में छह विकेट खोकर 321 रन ही बना सकी। भारत ने इस मुकाबले को चार रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम ने पहला मुकाबला 123 रनों के बड़े अंतर से जीता था।

पलाश मुच्छल ने शेयर की तस्वीर

भारत की जीत में स्मृति मंधाना ने न सिर्फ बल्ले बल्कि गेंद से भी अपना योगदान दिया। शतकीय पारी खेलने के बाद स्मृति मंधाना ने गेंद से विकेट भी चटकाए। स्मृति मंधाना की इस दमदार प्रदर्शन के बाद उनके बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल ने भी उन पर प्यार लुटाया है। पलाश मुच्छल ने मंधाना की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें अनस्टॉपेबल यानी कभी ना रुकने वाली बताया है। पलाश मुच्छल द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर फैंस भी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

तस्वीर हो रही वायरल

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की तस्वीर अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। पलाश मुच्छल ने हाल ही में स्मृति मंधाना का एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसमें वह स्मृति मंधाना को पियानो सिखाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्मृति मंधाना को अपनी नई स्टूडेंट बताया। महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीतने के बाद स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल के साथ इसे सेलिब्रेट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+