IND-W vs SA-W: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच का मैच कौन जीतेगा? यहां जानें पिच रिपोर्ट
India Women vs South Africa Women, 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 जून बुधवार को खेला जाना है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से यह मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की थी। वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले मुकाबले में भी भारतीय टीम दमदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।
143 रनों से मिली थी जीत
वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 143 रनों से जीत दर्ज की थी। मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए थे। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 127 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे अधिक 117 रनों की पारी खेली थी। 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 37.4 ओवर में 122 रनों पर सिमट गई। भारत की तरफ से आशा शोभना ने सबसे अधिक चार विकेट झटके। इस तरह भारत ने इस मुकाबले को 143 रनों से अपने नाम कर लिया।

जानिए कैसा रहा है रिकॉर्ड
दोनों ही टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीमों के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से भारतीय महिला टीम ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं साउथ अफ्रीका की महिला टीम 12 मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रही है। इन दोनों ही देश के बीच खेला गया एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया था।
पिच से किसे होगा फायदा
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच गेंदबाजी व बल्लेबाजी दोनों के लिए ही अच्छी मानी जाती है। यहां तेज गेंदबाज और स्पिनर को मदद मिलती है। जबकि बल्लेबाज भी इस पिच पर बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 251 रन है।
भारतीय महिला संभावित प्लेइंग 11: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा याादव, आशा शोभना, रेणुका सिंह।
सााउथ अफ्रीका महिला संभावित प्लेइंग 11: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमीन ब्रिट्स, एनीकी बोश, सुने लुस, मारिजन्ने कप्प, एनिरी डेरेक्सन, नोंडुमिसो शांगसे, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), मासबाटा क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, ऐयाबोंगा खाका।












Click it and Unblock the Notifications