एक मैच में चार खिलाड़ियों ने जड़ा शतक, 20 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, भारत ने सीरीज पर जमाया कब्जा

India Women vs South Africa Women, 2nd ODI: भारतीय महिला टीम ने जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया। भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच तीन मैचो की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी। लेकिन पूजा वस्त्रकार की दमदार गेंदबाजी के आगे दक्षिण अफ्रीका की टीम चार रनों से मुकाबला गंवा बैठी। 326 रनों का पीछा करते हुए अफ्रीका की टीम 6 विकेट गंवाकर 321 रन ही बना सकी।

चार बल्लेबाजों ने जड़ा शतक

इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त हासिल कर ली है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए इस मुकाबले में चार बल्लेबाजों ने शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बल्ले से शतक निकला। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लौरा वोल्वार्ड्ट और मारिज़ैन काप्प ने 100 से अधिक रनों की पारी खेली।

India Women vs South Africa

भारत ने बनाया कमाल का रिकॉर्ड

भारतीय महिला टीम ने इस मुकाबले के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। भारतीय महिला टीम ने पहली बार अपनी धरती पर वनडे में 300 से अधिक रनों का स्कोर बनाया है। भारत ने 325 रन बनाकर अपने नाम के खास रिकॉर्ड दर्ज किया। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने साल 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 298 रन बनाए थे। जो अपने होम ग्राउंड पर भारतीय टीम का हाईएस्ट टोटल था। लेकिन 20 साल बाद भारतीय खिलाड़ियों ने इस रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए 325 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय महिला टीम प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, आशा शोभना।

साउथ अफ्रीका महिला टीम प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिज़ैन काप्प, नादिन डी क्लार्क, नोंडुमिसो शंगासे, मीके डी रिडर (विकेट कीपर), मसाबाटा क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+