IND vs PAK: एशिया कप में हो सकता है भारत-पाकिस्तान का फाइनल मैच? जानें क्या है पूरा समीकरण
Womens Asia Cup T20, 2024: महिला एशिया कप 2024 के मौजूदा सीजन में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर लिया है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ग्रुप स्टेज में क्रमशः पाकिस्तान, यूएई और नेपाल पर जीत के साथ अपराजित रही।
टीम इंडिया टूर्नामेंट के अगले चरण में आत्मविश्वास और शानदार फॉर्म के साथ उतरेगी। ऐसे में अब कुछ ऐसा समीकरण बनता नजर आ रहा है, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल में महामुकाबला होने की संभावना है।

दरअसल, पाकिस्तान की महिला टीम ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में शानदार प्रदर्शन किया। पाक टीम ने यूएई के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की। पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान ने यूएई को 103/8 के मामूली स्कोर पर रोक दिया। पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य का पीछा किया, यह उनके मनोबल के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण था क्योंकि वे चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ शुरुआती गेम हारने के बाद मुश्किल स्थिति में थे।
सेमीफाइनल में किससे होगा भारत का मैच?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम 26 जुलाई को एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में खेलेगी। यह मैच दांबुला में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में भारत का सामना ग्रुप बी के दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। फिलहाल, ग्रुप-2 में टॉप पर श्रीलंका की टीम है। ग्रुप में चारों में से कोई भी टीम दूसरे स्थान पर रह सकती है। लेकिन सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश की महिला टीम से होने की संभावना ज्यादा है। दूसरी और पाकिस्ता का सेमीफाइनल मैच श्रीलंका से होगा।
ये भी पढ़ें- '19वीं मंजिल की बालकनी,' जिंदगी खत्म कर लेना चाहते थे मोहम्मद शमी? दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा
फाइनल में हो सकता है भारत और पाकिस्तान का मैच
भारत पहले से ही एशिया कप की सबसे मजबूत टीम साबित हुई है, और सेमीफाइनल में भी उनके जीतने की संभावना ज्यादा है। हालांकि, पाकिस्तान के सामने जरूर श्रीलंका की बड़ी चुनौती साबित होगी, क्यों इस टीम को हराना आसान नहीं होगा, और अगर पाक टीम जीत जाती है, तो फाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच रोमाचंक भिड़ंत देखने को मिल सकती है। महिला एशिया कप का फाइनल मैच 28 जुलाई को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications