IND vs ENG: इतने बजे शुरू होगा टी-20 मैच, भारत-इंग्लैंड टक्कर को तैयार, ऐसे देख सकेंगे लाइव

India Women vs England Women T20I Series: भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमें 28 जून से आमने-सामने होंगी। इन दोनों ही टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज़ होगा। यह मुकाबला 12 जुलाई तक चलेगा और इंग्लैंड के पांच बड़े मैदान नॉटिंघम, ब्रिस्टल, द ओवल, मैनचेस्टर और बर्मिंघम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की कोशिश इस सीरीज को जीतकर रैंकिंग में खुद को बेहतर स्थान पर लाने की होगी।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर (India Women vs England Women T20I Series)

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी और टीम में स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। वहीं, युवा शफाली वर्मा की वापसी भी इस सीरीज को खास बना रही है। दूसरी तरफ इंग्लैंड की कप्तानी करेंगी अनुभवी ऑलराउंडर नट साइवर-ब्रंट जिनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। नट साइवर-ब्रंट पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में रही हैं।

India Women 1

पिछली सीरीज में मिली थी जीत

दोनों ही टीमों ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। पिछली बार भारत ने 2023 में इंग्लैंड से टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें इंग्लैंड ने 2-1 से जीत हासिल की थी। इस बार भारत उस हार का बदला लेने और सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन और टैमी ब्यूमोंट अहम खिलाड़ी होंगी जबकि भारत की नजरें मंधाना और दीप्ति पर टिकी होंगी।

ऐसे देख सकेंगे मैच लाइव

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगी। भारत में इस सीरीज का प्रसारण Sony Sports Network पर होगा। हिंदी में आप इसे Sony Ten 3, और तमिल-तेलुगु में Sony Ten 4 चैनल पर देख सकते हैं। ऑनलाइन देखने के लिए Sony LIV ऐप या वेबसाइट पर जाएं। इंग्लैंड के दर्शक Sky Sports और Sky Go ऐप पर मैच का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा मैच से जुड़ी साइड स्टोरी के लिए आप हमारी वेबसाइट वनइंडिया पर आ सकते हैं।

इंग्लैंड महिला टीम: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफिया डंकले, डेनिएल व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, इस्सी वोंग, पेगे स्कोल्फ़ील्ड, टैमी ब्यूमोंट, एम अरलॉट।

भारत महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, सयाली सतघरे, क्रांति गौड़।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+