IND vs BAN T20: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

BANW vs INDW, 3rd T20I, India Women tour of Bangladesh, 2023: भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 13 जुलाई यानी गुरुवार को खेला जाएगा। ढाका में होने वाले इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम की कोशिश बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 से सीरीज अपने नाम करने की होगी।

लाज बचाने की कोशिश में बांग्लादेश: पहला दो मैच अपने घर पर गंवाने के बाद अब बांग्लादेश महिला टीम की कोशिश तीसरे मुकाबले को जीत अपनी लाज बचाने की होगी। तीसरे मैच में भारत के खिलाफ बांग्लादेश अपना बेस्ट प्रदर्शन देना चाहेगी। दूसरे मैच में बांग्लादेश की बल्लेबाजी बेहद साधारण रही थी। यही वजह रही कि टीम भारत के खिलाफ 96 रनों का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सकी थी।

Bangladesh Women vs India Women 1

8 रन से भारत को मिली जीत: इन दोनों देशों के बीच पिछला टी-20 मैच बेहद रोमांचक रहा था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 95 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 87 रन ही बना सकी थी। इस तरह भारत ने इस मुकाबले को 8 रन से अपने नाम किया और सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया।

इस तरह देख सकते हैं लाइव मैच: भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से यह मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग अधिकार फैनकोड के पास है। भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण किसी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा। फैंस दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल से भी मैच का अपडेट ले सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, मेघना सिंह, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, अंजलि सरवानी, मेघना सिंह।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन: शोभना मोस्तरी, शर्मिन अख्तर, मुर्शिदा खातून, लता मंडल, सलमा खातून, रितु मोनी, सुल्ताना खातून, रुमाना अहमद, शमीमा सुल्ताना, निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+