INDW vs BANW 3rd T20I Highlight: भारत ने 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा, बांग्लादेश ने चार विकेट से जीता आखिरी मैच

IND vs BAN Womens T20: भारत और बांग्लादेश के बीच टी20I सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला मेजबान टीम ने 4 विकेट से जीत लिया है। आखिर मैच में मिली हार के साथ ही भारत ने 2-1 से सीरीज जीत ली है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 102 रन का स्कोर किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की महिला टीम ने 4 विकेट से मैच जीत लिया है।

बांग्लादेश के लिए शमीमा सुल्ताना और राबेया खान ने अच्छी पारी खेली। हालांकि, टीम इंडिया की हार का कारण खराब बल्लेबाजी रही। बल्लेबाजी विभाग में एक बार फिर खराब प्रदर्शन देखने को मिला। दूसरे टी20 में कुल स्कोर 95 रन के बाद भारतीय महीला टीम तीसरे टी20 में 102/9 रन ही बना सकी।

INDW vs BANW 3rd T20I

टीम के लिए हरमनप्रीत कौर ने 40 रन की पारी खेलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन यह भारत की जीत के लिए पर्याप्त नहीं था। भारतीय महिला टीम ने अंतिम टी20I में बांग्लादेश के खिलाफ डेथ ओवरों में लगातार विकेट गंवाए, जिसका खामियाजा उन्हें मैच हारकर भुगतना पड़ा है। बांग्लादेश की महिला टीम ने 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 103 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

बांग्लादेश के लिए शमीमा सुल्तान ने 46 गेंदों पर 42 रनों का योगदान दिया, जोकि आखिरी मैच के लिए बांग्लादेश की किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे अधिक स्कोर था। इसके अलावा बांग्लादेश का कोई भी खिलाड़ी कुछ कमाल नहीं कर सका। हालांकि, कम स्कोर होने के कारण मेजबान टीम ने सीरीज का आखिरी मैच जीत लिया।

भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का विकेट जल्द गिरने के बाद हरमनप्रीत और जेमिमा रोड्रिग्स ने 45 रन की साझेदारी की। आखिरी मैच में मिली हार के बाद भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है।

भारत महिला प्लेइंग इलेवन
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, मिन्नू मणि, राशि कनौजिया

बांग्लादेश महिला प्लेइंग इलेवन
शमीमा सुल्ताना, शाति रानी, ​​दिलारा अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, फाहिमा खातून, मारुफा अख्तर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+