IND vs BAN T20: भारत और बांग्लादेश का टी-20 मैच आज, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन, ऐसे देख सकेंगे लाइव
BANW vs INDW, 1st T20I, India Women tour of Bangladesh, 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश महिलाओं के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। लंबे समय बाद भारतीय महिला टीम एक बार फिर मैदान पर अपना दम दिखाएगी। ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
भारतीय टीम का पलड़ा भारी: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 13 टी-20 मैच खेले गए हैं। इन 13 में से 11 मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है। जबकि बांग्लादेश के हिस्से में सिर्फ दो जीत आई है। ऐसे में भारतीय टीम बांग्लादेश के सामने एक बार फिर फेवरेट है, और वह इस सीरीज को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से यह मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग अधिकार फैनकोड के पास है। भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण किसी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा। फैंस दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल से भी मैच का अपडेट ले सकते हैं।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन: शोभना मोस्तरी, शर्मिन अख्तर, मुर्शिदा खातून, लता मंडल, सलमा खातून, रितु मोनी, सुल्ताना खातून, रुमाना अहमद, शमीमा सुल्ताना, निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, मेघना सिंह, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, अंजलि सरवानी, मेघना सिंह।












Click it and Unblock the Notifications