IND vs WI : भुवनेश्वर ने आखिरी पलों में पलटा मैच, धमाकेदार खेल दिखाकर भी हारा विंडीज

IND vs WI 2rd ODI

कोलकाता : आखिरी पलों में भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी से विंडीज के बल्लेबाज धमाकेदार खेल दिखाकर भी अंत में मैच हार गया। तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने 187 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन विंडीज की टीम 3 विकेट खोकर 178 रन ही बनाकर 8 रन से हार गई। विंडीज को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 29 रन चाहिए थे, लेकिन 19वां ओवर फेंकने आए भुवनेश्वर ने सिर्फ 4 रन दिए, साथ ही लय में दिख रहे निकोलस पूरन को आउट कर भारत का पलड़ा भारी कर दिया। पूरन ने 41 गेंदों में 62 रन बनाए। भुवनेश्वर ने 29 रन देकर 1 विकेट लिए, जबकि युजवेंद्र चहल व रवि बिश्रोई को भी 1-1 विकेट मिला। इसी के साथ भारत ने सीरीज सीरीज पर कब्जा भी कर लिया है। हालांकि सीरीज का आखिरी मैच 20 फरवरी को होगा, जिसे भारत जीतकर मेहमान टीम का क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : कोहली होंगे टीम से बाहर, इन दो खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी

धमाकेदार खेल दिखाकर भी हारा विंडीज

धमाकेदार खेल दिखाकर भी हारा विंडीज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम ने धमाकेदार खेल दिखाकर एक समय चाैंकाया। ओपनिंग जोड़ी ब्रैंडन किंग और काइल मायर्स ने पहले विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी की। काइल 9 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। फिर क्रीज पर आए विकेटकीपर निकोलस पूरन ने क्लास बैटिंग दिखाते हुए ब्रैंडन का साथ दिया। हालांकि 59 के स्कोर पर ब्रैंडन भी 22 रन बनाकर रवि को विकेट गंवा बैठे। फिर चाैथे नंपर पर रोवमैन पोवेल ने पूरन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए, साथ ही तीसरे विकेट लिए 100 रनों का साझेदारी कर भारत पर हार का खतरा पैदा कर दिया। लेकिन 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर ने पूरन को आउट कर भारत की वापसी कराई। पूरन ने 5 चाैकों व 3 छक्कों की मदद से 41 गेंदों में 62 रन बनाए। आखिरी ओवर में विंडीज को 25 रन चाहिए थे, लेकिन हर्षल पटे ने 16 रन देकर टीम को 8 रन से जीत दिला दी। पोवेल 36 गेंदों में 4 चाैके व 5 छक्के लगाकर 68 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि किरोन पोलार्ड 3 गेंदों में 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

कोहली और पंत ने लगाए अर्धशतक

कोहली और पंत ने लगाए अर्धशतक

इससे पहले भारतीय टीम ने विराट कोहली और रिषभ पंत के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए। किरोन पोलार्ड ने टाॅस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। ओपनिंग के लिए फिर रोहित शर्मा और ईशान किशन आए। किशन के पास माैका था कि वो खुद को बताैर ओपनर सही साबित कर सकें, लेकिन वह 2 रन पर आउट हो गए। इसके बाद रोहित 19 रन बनाकर लौटे, लेकिन कोहली अच्छी फॉर्म में थे। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और 52 रन बनाकर आउट हो गए लौट आए। कोहली ने 41 गेंदों में यह पारी खेली, जिसमें 7 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। फिर सूर्यकुमार भी 8 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन फिर पंत और वेंकटेश ने पारी को संभाला दोनों ने टीम का स्कोर 150 के पार पहुचाया। वेंकटेश ने 18 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें 4 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। फिर पंत ने नाबाद अर्धशतक (52) की मदद से भारत को 186 पर पहुंचाया। पंत ने 28 गेंदें खेलीं, जिसमें 7 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। वेडिंग्स की तरफ से रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। शेफर्ड और कॉटरेल ने 1-1 से विकेट हासिल की।

ऐसी रही दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

ऐसी रही दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल

विंडीज- ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोमैन पॉवेल, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, अकेल हुसैन, ओडेन स्मिथ, जेसन होल्डर, शेल्डन कॉटरेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+