'भारत हमें बुरी तरह हराएगा, मैं चाहता हूं कि वे हमसे ना खेलें,' पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की हैरान करने वाली मांग
India vs Pakistan: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सितारे इस समय गर्दिश में चल रहे हैं। बांग्लादेश में पराजित होने के बाद उनको वेस्टइंडीज में भी हार का सामना करना पड़ा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भी पाकिस्तानी टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है।
एशिया कप में भी पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन में सुधार होने की उम्मीदे कम ही नज़र आ रही है। पाक टीम के पूर्व क्रिकेटर बासित अली की तरफ से अहम प्रतिक्रिया देखने को मिली है। बासित अली का कहना है कि एशिया कप में टीम इंडिया अगर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दे तो ठीक है।

अपने यूट्यूब चैनल पर बासित अली ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूँ कि भारत एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दे, जैसे उन्होंने वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स में किया था। हमें इतनी बुरी तरह हराएंगे न वो, कि आपकी सोच से भी बाहर होगा।
बासित अली ने अफगानिस्तान के खिलाफ हारने पर फर्क नहीं पड़ने की बात कही। उनके मुताबिक़ अगर अफगानिस्तान से पाक हार जाए, तो कोई ध्यान नहीं देगा। उसी तरह अगर भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम को हार का सामना करना पड़े, तो सब पागल हो जाते हैं।
India vs Pakistan: भारत में जमकर हो रहा विरोध
बासित अली ने हार के डर से मैच नहीं खेलने का आग्रह किया है लेकिन भारत में इसका पहले ही विरोध हो रहा है। पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले के बाद से सभी तरह के सम्बन्ध समाप्त करने की मांग जोर-शोर से उठ रही है, बीसीसीआई को बुरी तरह ट्रॉल किया जा रहा है।
India vs Pakistan: कब है भारत-पाक मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान दोनों को के ही ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम ने पिछली बार एशिया को जीता था। इस बार बतौर डिफेंडिंग चैम्पियन मैदान पर उतरना है।












Click it and Unblock the Notifications