IND vs ZIM: भारत-ज़िम्बाब्वे मैच की पिच को लेकर बड़ी खबर, बल्लेबाज धोएंगे या खुद रोएंगे?
IND vs ZIM Pitch Report: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद टीम इंडिया अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। सुपर-8 के इस अहम मुकाबले से पहले भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की जिस पिच पर यह मैच खेला जाना है, वह भारतीय बल्लेबाजों की किस्मत बदल सकती है।
चेन्नई की पिच आमतौर पर धीमी और स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए एक नई और फ्रेश पिच तैयार की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस पिच को टूर्नामेंट से पांच महीने पहले ही दोबारा तैयार किया गया था और तब से इस पर कोई मैच नहीं हुआ है।

बल्लेबाजों को मिलेगी मदद?
इस फ्रेश पिच की खासियत यह है कि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आएगी, जिससे बल्लेबाजों को स्ट्रोक खेलने में आसानी होगी। स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे भारतीय टॉप-ऑर्डर के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।
टीम इंडिया का नेट रन रेट फिलहाल -3.8 है, जो काफी चिंताजनक है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को न केवल जिम्बाब्वे को हराना होगा, बल्कि एक बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। वेस्टइंडीज की पिछली जीत ने भारत पर दबाव और बढ़ा दिया है, ऐसे में चेपॉक की यह बैटिंग फ्रेंडली पिच भारत को अपना नेट रन रेट सुधारने का सुनहरा मौका देगी।
भारत के बड़े प्लेयर्स की फॉर्म जरूरी
कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा जैसे धुरंधरों को इस पिच का पूरा फायदा उठाना होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्पिन के सामने भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी, लेकिन अब चेन्नई की यह 'बूस्ट' देने वाली पिच टीम इंडिया की वापसी की कहानी लिख सकती है।
बैटिंग में मचाना होगा गदर
विश्व कप से पहले जिस तरह का गेम टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में दिखाया था, वही बैटिंग अब करनी पड़ेगी। ऐसा होने पर ही भारतीय टीम अगले चरण में जा पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications