WI vs IND: 3 गेंद में झटके 2 विकेट, मैदान पर लौटते ही छा गए युजवेंद्र चहल

West Indies vs India, 1st T20 Updates: टेस्ट और वनडे में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारत ने टी-20 का आगाज भी बेहतरीन किया है। टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को बांधे रखा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पावरप्ले में टीम ने दोनों सलामी बल्लेबाज का विकेट गंवा दिया।

चहल की दमदार वापसी: वनडे सीरीज में टीम से बाहर रहने वाले युजवेंद्र चहल ने टी-20 में दमदार शुरुआत की है। युजवेंद्र चहल को कप्तान हार्दिक पंड्या ने पावरप्ले में गेंदबाजी के लिए बुलाया। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर आते ही युजी चहल ने काइल मेयर्स को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद पांचवें ओवर में ही उन्होंने दूसरा विकेट भी झटका।

Yuzvendra Chahal 1

दोनों सलामी बल्लेबाज को किया आउट: युजवेंद्र चहल ने काइल मेयर्स के बाद ब्रैंडन किंग को भी पवेलियन भेजने का काम किया। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने ब्रैंडन किंग को भी एलबीडब्ल्यू आउट किया। ब्रैंडन किंग 19 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जबकि काइल मेयर्स सात गेंद पर एक रन ही बना सके। वेस्टइंडीज के दोनों सलामी बल्लेबाज जल्द ही वापस पवेलियन लौट गए।

कुलदीप यादव ने भी झटका विकेट: युजवेंद्र चहल के बाद कुलदीप यादव ने भी गेंद से कमाल किया। जॉनसन चार्ल्स के रूप में वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा। भारत के लिए डेब्यू कर रहे तिलक वर्मा ने आगे की ओर दौड़ते हुए जॉनसन चार्ल्स का शानदार कैच पकड़ा। हालांकि, दूसरी छोर से लगातार निकोलस पूरन टीम के लिए रन बनाने का काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+