Yashasvi Jaiswal: IPL के हीरो ने टेस्ट में भी दिखाई 'दादागिरी', पहले ही मैच में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

IND vs West Indies 1st Test Yashasvi Jaiswal: डोमिनिका के विंडसर पार्क में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन का खेलत खत्म होने तक भारत ने इस मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी किया, लेकिन उनकी टीम पहली पारी में महज 150 रनों पर ढेर हो गई।

भारत की पकड़ मजबूत: वेस्टइंडीज को ऑल आउट करने के बाद भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी में अभी 70 रन पीछे है। भारत की कोशिश वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने की होगी। अगर भारत ऐसा करने में सफल होती है तो वह वेस्टइंडीज को एक पारी और कुछ रनों के अंतर से हरा सकती है।

Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड: अपने पहले ही मैच में यशस्वी जायसवाल ने पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टेस्ट डेब्यू के समय फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल का औसत 15 मैचों में 80.21 का है। जबकि डेब्यू से पहले सचिन तेंदुलकर का औसत 9 मुकाबलों में 70.18 का था। ऐसे में जायसवाल ने तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

बड़ी पारी खेलने की कोशिश: पहले दिन के खेल खत्म होने तक यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 40 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल की कोशिश दूसरे दिन अपनी इस पारी को और बड़ा बनाने की होगी। लंबे समय बाद भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी टेस्ट में लेफ्ट और राइट की रही है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए अब तक 80 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

गेंदबाजों का दिखा दबदबा: गेंदबाजी की बात करें तो इस मुकाबले में भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट हासिल किए। जबकि मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट झटके। वहीं वेस्टइंडीज की ओर से डेब्यू करने वाले एलिक एथनेज ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाने का काम किया। इसके अलावा उनका कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+