IND vs WI: ' विराट कोहली फिर बन सकते हैं टेस्ट टीम के कप्तान', उठी मांग तो सामने आई ये बड़ी वजह
IND vs WI 1st Test, Virat Kohli: विराट कोहली ने साल 2014 से लेकर 2021 तक करीब सात साल तक भारतीय टीम की कप्तानी संभाली है। इस दौरान वह टीम को कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिला सके। लेकिन कोहली की कप्तानी में भारत ने टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। कोहली की कप्तानी में भारत ने सबसे अधिक टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।
कोहली को बना देना चाहिए कप्तान: भारत के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। एमएसके प्रसाद के मुताबिक विराट कोहली को फिर से भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान बना देना चाहिए। एमएसके प्रसाद ने कहा कि जब अजिंक्य रहाणे को दोबारा उपकप्तान बनाया जा सकता है तो फिर कोहली को कप्तान क्यों नहीं बनाया जा सकता।

कोहली के पास अनुभव: अगर चयनकर्ता रोहित शर्मा की जगह नए कप्तान की तलाश कर रहे हैं तो विराट कोहली भी एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं। कोहली के पास भारतीय टीम की कप्तानी का अनुभव है। बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड टेस्ट में शानदार रहा है। ऐसे में अगर कोहली को कप्तान बनाया जाता है तो इससे भारतीय टीम को जबरदस्त फायद पहुंच सकता है।
ऋषभ पंत को लेकर कही यह बात: एमएसके प्रसाद ने ऋषभ पंत को लेकर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा जब मैं चयनकर्ता था तो पंत टीम में नए-नए आए थे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए शानदार काम किया है। ऐसे में वह वापस आकर किस तरह का प्रदर्शन करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा। पंत भी भारतीय टीम के कप्तान बनने की उम्मीदवारों की लिस्ट में हैं।
कोहली ने की है कमाल की कप्तानी: विराट कोहली ने भारत के लिए 68 टेस्ट मुकाबलों में कप्तानी की है। 68 टेस्ट मैच में उन्होंने 40 टेस्ट में जीत हासिल की है और 17 टेस्ट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। विराट के अलावा किसी भी भारतीय कप्तान ने अब तक टेस्ट में इतने मुकाबले नहीं जीते थे। कोहली ने अपनी कप्तानी में विदेश में जाकर बेहतर प्रदर्शन किया है।












Click it and Unblock the Notifications