WI vs IND: 17 साल बाद सीरीज हार सकती है भारतीय टीम! वेस्टइंडीज के खिलाफ रहना होगा सावधान
India vs West Indies 3rd Odi latest Updates: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच तीसरा वनडे मैच मंगलवार यानी 1 अगस्त को खेला जाना है। भारत और वेस्टइंडीज दोनों के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। तीसरे मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर अपना कब्जा जमा लेगी। दूसरे वनडे में शर्मनाक हार झेलने के बाद भारत आखिरी मुकाबले को बड़े अंतर से जीतना चाहेंगे।
हेड टू हेड में ऐसा है रिकॉर्ड: भारत और वेस्टइंडीज़ की टीमें अब तक 141 वनडे मैच खेल चुकी है। हेड टू हेड में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर पड़ता है। 141 मैचों में टीम इंडिया ने 71 जीत हासिल की है। जबकि वेस्टइंडीज़ ने 64 मैचों में जीत अपने नाम किया है। वहीं दोनों टीमों के बीच 4 मैच बेनतीजा रहा और दो मुकाबले टाई पर आकर समाप्त हो गए।

17 साल बाद सीरीज हारने का खतरा: दूसरा मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम पर सीरीज हार का खतरा भी मंडराने लगा है। भारत ने आखिरी बार साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाया था। ऐसे में 17 साल बाद एक बार फिर वेस्टइंडीज से सीरीज हार सकती है। यह हार राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत को झेलनी पड़ी थी। पांच मैचों की सीरीज को भारत 1-4 से हार गया था।
इस तरह मिल थी भारत को हार: साल 2006 के दौरान खेली गई इस सीरीज में भारत ने किंग्स्टन में पहला वनडे 5 विकेट से जीता लेकिन उसके बाद कभी भी सीरीज में जीत का स्वाद नहीं चखा। उन्हें मेजबान टीम ने दूसरे मैच में एक रन से, तीसरे में चार विकेट से, चौथे में छह विकेट से और पांचवें मैच में 19 रन से हराकर सीरीज जीत ली थी। लेकिन इसके बाद से भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में कभी भी वेस्टइंडीज से हार नहीं झेली है। लेकिन साल 2023 में कुछ गलतिय़ों के कारण भारत एक बार फिर वेस्टइंडीज के हाथों सीरीज गंवा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications